शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के मेंबरों द्वारा लगवाई कोरोना वैक्सीन

by
सावधानी अपनाकर कोरोनावायरस से बचा जा सकता है:एसएममो
गढ़शंकर :  शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर के मेंबरों ने आज संस्था के अध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू की अध्यक्षता में सिविल हॉस्पिटल गढ़शंकर के एसएमओ डॉक्टर चरणजीत पाल की निगरानी में
करोना वैक्सीन के टीके लगवाए। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू  ने बताया कि आज शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर के मेंबरों द्वारा कोरोनावायरस से बचने के लिए करोना वैक्सीन की पहली डोज ली है।  उन्होंने कहा कि ना तो हमें कोरोनावायरस से डरने की जरूरत है और ना ही हम सब को इसके प्रति लापरवाह होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सावधानी अपनाकर हम कोरोनावायरस से बच सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम सबको कोरोना वैक्सीन की डोज लेनी चाहिए। इस अवसर पर एसएमओ डॉक्टर चरणजीत पाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोनावायरस से घबराने की जरूरत नहीं है और इलाके में कोरोना के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर सभी लोगों को अधिक से अधिक टेस्टिंग करवानी चाहिए और कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाना चाहिए। इस अवसर पर सुभाष मट्टू , प्रिंसिपल सुरिंदर कौर बैंस, समाज सेवक अजीत सिंह संघा,
बलबीर सिंह बैंस और कमलजीत कौर के अलावा सेहत विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

या तो दाल में कुछ काला है, या सारी दाल ही काली : कुंवर विजय प्रताप

कोटकपूरा गोलीकांड को लेकर कुंवर विजय प्रताप का सुखबीर बादल पर तीखा हमला चंडीगढ़ : 30 सितम्बर बीते दिन पंजाब विधानसभा सेशन में आम आदमी पार्टी के विधायक तथा पूर्व ए.जी. कुंवर विजय प्रताप...
article-image
पंजाब

जालंधर में बड़ा ड्रग रैकेट बेनकाब! 34.5 किलो चरस के साथ 3 गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन की जांच तेज

CIA स्टाफ की कार्रवाई; एक आरोपी से 1.5 किलो चरस बरामद होने के बाद पूछताछ में दो अन्य आरोपियों तक पहुंची पुलिस जालंधर। कमिश्नरेट जालंधर पुलिस के सीआईए स्टाफ ने नशे के खिलाफ चलाए...
article-image
पंजाब

कोविड की मौजूदा स्थिति की समीक्षा हेतु सांसद मनीष तिवारी द्वारा जिला रूपनगर में उच्चाधिकारियों से बैठक

रूपनगर: जिला रूपनगर में कोरोना वायरस की मौजूदगी की स्थिति और प्रशासन द्वारा किए जा रहे बंदोबस्तों का जायजा लेने हेतु श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी द्वारा आज कनाल रेस्ट हाउस, रूपनगर...
article-image
पंजाब

पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार को लंबित संशोधित पेंशन और महंगाई भत्ता का बकाया भुगतान करने का हाई कोर्ट का कड़ा आदेश

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब के हजारों पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार को लंबित संशोधित पेंशन और महंगाई भत्ता का बकाया भुगतान करने का आदेश दिया है।...
Translate »
error: Content is protected !!