शहीद भगत सिंह फुटबॉल क्लब द्वारा बजुर्ग दौड़ाक फौजा सिंह के निधन पर किया शोक व्यक्त

by
गढ़शंकर, 16 जुलाई: शहीद ए आज़म सरदार भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर के समूह पदाधिकारियों द्वारा बुजर्ग दौड़ाक फौजा सिंह (114) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। गत दिवस अमृतसर जालंधर हाईवे पर घटित हादसे में बुजुर्ग दौड़ाक फौजा सिंह का निधन हो गया था। क्मेंलब ने बिछड़ी आत्मा को श्रद्धांजलियां भेंट की। इस मौके क्लब के पदाधिकारियों द्वारा गत दिनों लिवरपूल फुटबॉल क्लब के प्रसिद्ध खिलाड़ी दियोगा जोटा तथा उसके भाई फुटबॉल खिलाड़ी एंडरे सिल्वा की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। क्लब ने इन मौतों को फुटबॉल जगत के लिए एक बड़ा घाटा बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब के सिख दौड़ाक फौजा सिंह ने सिख कौम का ही नहीं बल्कि समूचे देश का नाम रोशन किया था तथा उन्होंने बुजुर्ग दौड़ाक के रूप में अनेक विश्व रिकॉर्ड कायम किए थे। उन्होंने बताया कि 114 वर्ष की आयु में भी उनके भीतर एक खिलाड़ी वाले सभी जोश भरे हुए थे जो पंजाब की अगली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि इतनी लंबी आयु भोगकर सड़क हादसे में चले जाना देश के खेल इतिहास के लिए एक बड़ा सदमा है। इस मौके क्लब के पदाधिकारियों ने ट्रैफिक नियमों की पालना लिए एक नारा दिया – ट्रैफिक नियमों की पालना, सब की जान संभालना।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युनियन ने पोस्टों को खत्म करने के विरोध में आदेशों की कापियां फूंकी

शिक्षा सचिव द्वारा स्कूलों में पोस्टों को खत्म करने का अध्यापकों ने किया विरोध नंगल:  नंगल के सभी स्कूलों में शिक्षा सचिव द्वारा गुप्त तरीके से किए रेश्नलाईजेशन का अध्यापक यूनीयन द्वारा कड़ा विरोध...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की एक्टिंग चीफ जस्टिस सबीना की पुत्री गिरफ्तार: शूटर तथा एडवोकेट सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ सिप्पी के कत्ल के सात साल के बाद

नैशनल लैवल के शूटर तथा एडवोकेट सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ सिप्पी के कत्ल के सात सालों के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो ने आज बुधवार को इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है।...
article-image
पंजाब

14 लाख का कैश, 50 हजार रिश्वत लेने का आरोप; फिर दो दिन के रिमांड पर एसडीएम बटाला

गुरदासपुर। बटाला में सरकारी काम करने वाले एक ठेकेदार की शिकायत के बाद विजिलेंस टीम द्वारा नगर निगम कमिश्नर कम एसडीएम बटाला को 50 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में बीते शुक्रवार को...
article-image
पंजाब

पिछली सरकारों की तरह आप सरकार भी मिडिल स्कूलों को बर्बाद करने की राह पर चल पड़ी : बिना सहमति के “स्कूल ऑफ एमिनेंस” में जबरन बदलाव सरासर जबरदस्ती है- डीटीएफएफ

गढ़शंकर,15 अक्टूबर: आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ के भेदभावपूर्ण शिक्षा मॉडल को लेकर डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब द्वारा उठाए गए सवाल धीरे-धीरे एक कड़वे सच के रूप...
Translate »
error: Content is protected !!