शाहपुर विधानसभा में सड़कों के निर्माण को मिली गति, कई परियोजनाएँ प्रगति पर : केवल सिंह पठानिया

by
मुख्यमंत्री से मिले पठानिया, जताया आभार
एएम नाथ। धर्मशाला, 15 दिसम्बर :  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य तीव्र गति से प्रगति पर हैं और इन कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। यह जानकारी देते हुए शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि सड़कों के निर्माण को लेकर वह मुख्यमंत्री महोदय से मिले तथा आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रैत से कोहला सड़क पर लगभग 7.35 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जा रही है। इसके साथ ही दियाडा गांव के लिए 1 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही संपर्क सड़क का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।
उन्होंने बताया कि चानोघाट–लांघा–पलोथा–सुक्कुघाट सड़क तथा डिब्बर–कपाड़–लाहड़ सड़क का निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त घेरा–बर्नेट सड़क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिसका अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है और सड़क नेटवर्क को मजबूत कर लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सकारात्मक सोच ही उज्ज्वल भविष्य का आधार : डीसी मुकेश रेपसवाल

राजकीय महाविद्यालय चम्बा में युवा संवाद श्रृंखला-2 कार्यक्रम में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल कहा, नशे से दूरी बनाए रखें युवा एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार का भ्रष्टाचार और तानाशाही है हिमाचल के विकास में रोड़ा- कॉस्ट कटिंग करने के लिए सीपीएस हटाए इंजीनियर नहीं : जयराम ठाकुर

हिमाचल में वेतन देने की जानकारी देने के लिए प्रेस कांफ्रेंस करने वाले पहले मुख्यमंत्री बने सुक्खू एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान कहा कि सरकार कॉस्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

50 हजार का जुर्माना हाईकोर्ट ने विधानसभा पर लगाया

एएम नाथ।  शिमला :   हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने विधानसभा पर जाली दस्तावेजों के आधार पर नियुक्त कर्मचारी के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई न करने पर 50,000 रुपए की कॉस्ट लगाई। जस्टिस ज्योत्स्ना रिवाल दुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में आधुनिक नशा मुक्ति केंद्र खोलने के लिए मिली स्वीकृति: डीसी डा.निपुण जिंदल

जिला के 14 स्वास्थ्य संस्थानों में होगी नशा मुक्ति क्लीनिक की सुविधा नशे की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों को भी किया जा रहा है चिह्न्ति धर्मशाला, 17 अक्तूबर। धर्मशाला के प्रयास भवन में आधुनिक...
Translate »
error: Content is protected !!