शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के तहत वर्षा व तूफान से क्षतिग्रस्त हुई दो स्कूलों की सुरक्षा दीवारें।

by

पट्टा मेहलोग,24 जनवरी (तारा) : दून विधानसभा के पहाड़ी क्षेत्र में बीते दिनों हुई वर्षा व भारी तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है। तूफान से कुठाड़, पट्टा, गोयला व चंडी क्षेत्र में जहां बिजली विभाग की बिजली की तारों पर जगह जगह पेड़ गिरने से पट्टा व कुठाड़ क्षेत्र में बिजली बाधित हुई है वहीं सरकारी भवनों को भी नुकसान पहुंचा है।

भारी वर्षा से जमीन में ज्यादा नमी के चलते शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय बढ़ैहरी व हरिपुर के भवन व खेल मैदान की सुरक्षा व बॉउंड्री दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार व सीएचटी रंजना गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक पाठशाला बड़ेहरी में स्कूल के चारों तरफ 3 वर्ष पूर्व लगाई गई सुरक्षा दीवार तूफान से धराशायी हो गई है इस पाठशाला में 35 छात्र शिक्षा ग्रहण करते है। दूसरी ओर राजकीय प्राथमिक विद्यालय
हरिपुर साहिब की प्रभारी शिक्षक मधु चौहान ने बताया कि भारी तूफान के कारण स्कूल में 6 वर्ष पूर्व लगाई गई सुरक्षा दीवार गिर गई है। इस स्कूल में 39 बच्चे अध्ययनरत है। गनीमत रही कि बद्दी उपमंडल के तहत सभी विद्यालयों में आठ दिन का शीतकालीन अवकाश है जिस कारण स्कूलों में छुट्टी थी व अनहोनी टल गई। शिक्षकों व अभिभावकों ने सरकार से मांग की है कि सुरक्षा की दृष्टि से स्कूलों में बाउंड्री दीवारे लगाई जानी अति आवश्यक है अतः शीघ्र मुरम्मत करवाई जाए।
बॉक्स;
उधर, प्रारम्भिक खंड शिक्षा अधिकारी पट्टा मेहलोग पार्वती नेगी ने बताया कि अभी तक ब्लॉक के दो विद्यालयों की सुरक्षा दीवारें गिरने की सूचना मिली है। स्कूलों में सुरक्षा दीवारें सिंगल ईंटों की बनाई गई है जो तूफ़ान को सहन नहीं कर सकी। नुकसान के बारे उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है। राशि स्वीकृत होने पर दीवारों की मुरम्मत करवा दी जाएगी।

फोटो कैप्शन :  तूफान से क्षतिग्रस्त जी पी एस
बढ़ेहरी व (2) हरिपुर की सुरक्षा दीवारें

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार का अनशन सिर्फ सियासी नौटंकी : जनहित से कांग्रेस का कोई सरोकार नहीं : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, विकसित भारत ग्रामीण आजीविका गारंटी के विरोध में सुक्खू सरकार द्वारा किया जा रहा अनशन केवल अपने आलाकमान को खुश करने के लिए बोले, नया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जानिए….. क्या चिंतपूर्णी ट्रैफिक प्लान में जिला दंडाधिकारी ने किए आंशिक बदलाव

ऊना, 8 जनवरी – जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया था जिसके तहत कुछ क्षेत्रों को वाहन प्रतिबंधित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला पहुंचे पूर्व सांसद आनंद शर्मा का जोरदार स्वागत

शिमला: 24 अगस्त: राजधानी शिमला पहुंचे पूर्व सांसद आनंद शर्मा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। आनंद शर्मा बुधवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहाफ पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आगे बढऩे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 19 गर्ल्स क्रीड़ा प्रतियोगिता का चौथे दिन हिमाचल व हरियाणा के मध्य होगा फाइनल मैच

बीबीएन, 22 जनवरी (तारा) : राष्ट्रीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के चौथे दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हरियाणा ने महाराष्ट्र...
Translate »
error: Content is protected !!