शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर होंगे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यतिथि

by

ऊना (20 जनवरी)- ऊना में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में इस बार शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मुख्यतिथि होंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि कोविड गाइडलाइंस की पालना करते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना के ग्राउंड में समारोह आयोजित किया जाएगा।
डीसी ने कहा कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और सभी विभागों को इस कार्यक्रम की सफलता के लिए समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड व एनसीसी की टुकड़ियां शामिल होंगी। इसके अतिरिक्त जिला के समग्र विकास को दर्शाती विभिन्न विभागों की विकासात्मक झांकियां भी निकाली जाएंगी, जिनमें स्वास्थ्य, डीआरडीए, कृषि, उद्यान तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकियां समारोह का हिस्सा बनेंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी समारोह का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने कहा कि सभी विभाध्यक्षों को कोविड अनुरूप व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आईटीआई पास युवाओं को सेना में टैकनीकल पोस्ट में किया जाएगा भर्ती : हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ में एक जागरूकता कैम्प

ऊना :देश में आईआईटी, ट्रिपल आईटी इंजीनीयरों के अलावा देश में आज आईटीआई कारीगरों की मांग वढ़ती नजर आ रही है । इसलिए मोदी सरकार का लक्ष्य गांव गांव में आईटीआई खोल कर हर...
हिमाचल प्रदेश

18 प्लस के लिए 14 व 17 जून को होगा टीकाकरण सत्र का आयोजनः सीएमओ

45 से अधिक आयु वर्ग के लिए वैक्सीन की पहली डोज लगाने की अंतिम तिथि 19 जून तय ऊना – जिला ऊना में 18-44 वर्ष आयु वर्ग में टीकाकरण अभियान एक बार फिर शुरू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद प्रतिभा सिंह को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की दी जा सकती है जिम्मेदारी

   शिमला :  हिमाचल कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेतो के वीच सांसद प्रतिभा सिंह को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी की तैयारी हो रही है। कांग्रेस हाईकमान ने इस पर चर्चा1 करने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहतपुर में नैशनल अप्रिंटिसशिप (प्रशिक्षुता) मेला आयोजित : एप्रैन्टिसशिप प्रशिक्षण के इच्छुक 35 अभ्यार्थियों ने इस प्रशिक्षुता मेले में भाग लिया

ऊना, 27 सितम्बर – भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मन्त्रालय के निर्देशानुसार तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा ऊना विकास खण्ड औद्योगिक संघ के सहयोग से सर्विस विल्डींग मैहतपुर में प्रधानमन्त्री नैशनल...
Translate »
error: Content is protected !!