शिक्षा मंत्री ने पंदराणू में किया वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का शुभारंभ : वाॅलीबाॅल राज्य का खेल है और महासु क्षेत्र ने कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए- शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

by

शिमला, 03 नवम्बर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज उतराखण्ड सीमा के समीप ग्राम पंचायत पंदराणू में पंचायत स्तरीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वाॅलीबाॅल राज्य का खेल है और महासु क्षेत्र ने कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनवाया है। उन्होंने स्थानीय युवाओं से इस खेल को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया और राज्य सरकार की हर संभव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार विकट परिस्थितियों के बावजूद मानवीय दृष्टिकोण को प्राथमिकता प्रदान कर रही है और आपदा प्रभावित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने बताया कि आपदा राशि को राज्य सरकार ने पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों को 7 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त मवेशियों की मौत पर मुआवजा राशि जो पूर्व में 10 हजार रुपये थी को बढ़ाकर 55 हजार रुपये किया गया है।
रोहित ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लघु एवं सीमांत बागवानों के कल्याण के लिए 24 किलो का यूनिवर्सल कार्टन की योजना अमल में लाई है और मण्डी मध्यस्ता योजना के तहत सेब का समर्थन मूल्य 12 रुपये प्रति किलो किया है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में समग्र दृष्टिकोण से विकास करेंगे और प्रतिशोध की भावना से कार्य नहीं करेंगे। इसके उपरांत उन्होंने कहा कि उतराखंड सीमा के समीप पदराणु व सोलंग पंचायतों ने उनका हर विधानसभा चुनाव में भरपूर समर्थन किया है और उनके अपार स्नेह के लिए वह उनके आभारी है। उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंदराणू को सुदृढ़ बनाया जाएगा और शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने का आश्वासन भी दिया।
इसके अतिरिक्त उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पंदराणू में शीघ्र बजट का प्राकलन तैयार कर खोलने का आश्वासन दिया।
इससे पूर्व जिला परिषद सदस्य कौशल मुगंटा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया।
कैबिनेट मंत्री ने यूथ क्लब पंदराणू को 50 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की और वाॅलीबाॅल खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के मण्डलाध्यक्ष मोती लाल देरटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोती लाल सिस्टा, एसडीएम जुब्बल राजीव सांख्यान, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग बलबीर ठाकुर, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अजीत नेगी, अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग कमलजीत, खण्ड विकास अधिकारी जुब्बल कर्ण सिंह, पार्टी के पदाधिकारीगण, अधिकारीगण, कार्यकर्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
.0.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जेजों में हुए हादसे पर किया दुःख व्यक्त

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पंजाब के जेजों क्षेत्र में बाढ़ के कारण ऊना जिले के देहला के नौ व्यक्तियों की मौत की दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर घर का 15 हज़ार रुपए का बिजली बिल बचाएगी सूर्योदय योजना : जयराम ठाकुर

जीडीपी की रिकॉर्ड ग्रोथ बताती है अब तीन बड़ी अर्थव्यवस्था में जल्दी शामिल होगा भारत एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सूर्योदय योजना देश की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मंत्री आशा कुमारी न केवल एक नेता हैं, बल्कि एक संस्थान के रूप में जानी जाती : अगर हाईकमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाती है तो कांग्रेस को प्रदेश में मजबूती मिलनी तय

बेहद मृदुभाषी और प्रदेश में एक विशेष पहचान रखती हैं आशा कुमारी प्रदेश में कांग्रेस को जिंदा रखना है तो आशा कुमारी से बेहतर प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए कोई और चेहरा नहीं हो सकता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भावी युवा मतदाताओं को बताया मतदान का महत्व : वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से ऑनलाइन वोट बना सकते हैं युवा : DC मनमोहन शर्मा

सोलन : ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज जेपी यूनिवर्सिटी वाकनाघाट में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) जागरूकता अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया...
Translate »
error: Content is protected !!