शिक्षा मंत्री मीत हेयर आपने जन्म दिवस वाले दिन नवांशहर अदालत से बरी होने के उपरांत सरकारी स्कूल गढ़शंकर व ललिया के विद्यार्थियों व अध्यापिको से मिले

by

सुधारों के लिए ज़मीनी हकीकतें जानने के लिए ली जा रही है फीडबैक – मीत हेअर

गढ़शंकर – शिक्षा मंत्री  गुरमीत सिंह मीत हेअर आपने जन्म दिवस वाले दिन नवांशहर अदालत से बरी होने के उपरांत सीनियर सेकंडरी स्कूल गढ़शंकर  और सरकारी एलीमेंट्री स्कूल ललिया  का दौरा करके विद्यार्थियों और अध्यापकों को मिले । उनके साथ ही विधायक झ कृष्ण सिंह रोड़ी भी उसी मामले में बरी हुए है।
मीत हेअर ने इस दौरान कहा कि शिक्षा विभाग हमारी सरकार का प्राथमिक क्षेत्र है और इसमें सुधार के लिए ज़मीनी स्तर पर फीडबैक ली जा रही है। ज़मीनी हकीकतें जान कर ही बेहतर नीति तैयार की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ बातचीत करके सुझाव भी माँगे। इसी तरह अध्यापकों की समस्याएँ भी सुनी। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र देश के भविष्य से जुड़ा विभाग है और इसमें बड़े सुधार किये जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री की तरफ से पूरे स्कूल कंपलैक्स का दौरा करते हुये क्लास रूम, कंप्यूटर लैब, खेल मैदान देखे गए। शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों के साथ क्लास रूम में जाकर बातचीत कर उनकी पढ़ाई संबंधी जानकारी भी ली।
इस मौके पर श्री मीत हेअर ने स्कूली विद्यार्थियों संग अपना जन्म दिन भी मनाया। शिक्षा मंत्री ने बच्चों की हाजिऱी में केक काट कर बच्चों का मुँह मीठा करवाया। इस मौके पर हलका विधायक जय कृष्ण रोड़ी, विद्यायक जय कृष्ण रोड़ी के राजनीतिक सचिव चरनजीत सिंह चन्नी, सरपंच बलदीप सिंह, प्रिंसिपल सीमा रानी, राणा अश्वनी सिंह, जसविन्द्र सिंह , बलजिन्द्र सिंह अटवाल, प्रिंस चौधरी, गुरभाग सिंह तथा संजीव सिंह विशेष रूप से मौजूद थे। भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ढोल बना मौत का कारण : भतीजा और उसकी पत्नी चाचा की हत्या में गिरफ्तार

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। नाहन :  हिमाचल प्रदेश में एक के बाद एक मर्डर हो रहे हैं. ताजा मामला सिरमौर जिले का है. यहां पर चाचा के मर्डर केस में पुलिस ने भतीजे और...
article-image
पंजाब

रिमोट कंट्रोल-IED से किसे उड़ाने का था प्‍लान? … UP का शुभम अमृतसर में अरेस्‍ट पंजाब और दिल्ली दहलाने की साजिश नाकाम

चंडीगढ़, 11 फ़रवरी :  अमृतसर के स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एसएसओसी) ने पाकिस्तान की हिमायत वाले एक और आतंकवादी माड्यूल का पर्दाफाश करके एक बड़ी आतंकवादी साजिश को नाकाम किया है। साथ ही एक...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री का राज्यपाल पर पलटवार : राज्यपाल पुरोहित के सभी पत्र जो मैंने पढ़े हैं, वे दर्शाते हैं कि सत्ता के भूखे हैं राज्यपाल

चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच एक बार फिर तल्खी बढ़ गई है। शुक्रवार को राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सांविधानिक कार्रवाई के तहत राष्ट्रपति...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नादौन में चिट्टा विरोधी रैली निकाली, सफाई अभियान भी चलाया

नादौन 03 फरवरी। रैडक्रॉस सोसाइटी की उपमंडल इकाई ने मंगलवार को यहां विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं अन्य संस्थाओं के सहयोग से चिट्टा विरोधी रैली निकाली और उसके बाद ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल ध्यानू भक्त...
Translate »
error: Content is protected !!