शिक्षा सुधारों के लिए प्रदेश सरकार ने यूनेस्को के साथ समझौता ज्ञापन किया हस्ताक्षरित

by
एएम नाथ। शिमला : राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति में राज्य सरकार की ओर से शिक्षा सचिव राकेश कंवर और संगठन की ओर से यूनेस्को निदेशक एवं प्रतिनिधि टिम कर्टिस तथा चीफ ऑफ एजुकेशन प्रोग्राम स्पेशलिस्ट जॉयस पोआन ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
इसके तहत यूनेस्को हिमाचल को शिक्षा क्षेत्र के आधुनिकीकरण में सहायता प्रदान करेगा जिसके अन्तर्गत प्रदेश में शिक्षा पद्धतियों के सुदृढ़ीकरण, पाठ्यक्रम, शिक्षकों के प्रशिक्षण, मूल्यांकन प्रणाली तथा विद्यार्थियों को 21वीं सदी के कौशल में निपुण करने सहित उनमें रचनात्मकता, सहयोग और संचार जैसी क्षमताएं विकसित की जाएंगी। शिक्षा को समावेशी, सतत् और भविष्योन्मुखी बनाया जाएगा।
समझौता ज्ञापन के तहत ग्रीन एजुकेशन पहल पर विशेष बल देते हुए पर्यावरण के बारे में जागरूकता और सतत् विकास को एकीकृत कर विद्यालयों के पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को पर्यावरण संबंधी चुनौतियों से निपटने का कौशल मिले। इसके अतिरिक्त खेलों का समावेश कर विद्यार्थियों को नैतिक मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान कर उनका समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार डिजिटल लर्निंग का विस्तार करते हुए सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में बदल रही है और प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। प्रदेश सरकार ने पिछले दो वर्षोंे के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में अनेक सुधारात्मक कदम उठाए हैं जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए प्रदेश सरकार द्वारा यूनेस्को के साथ किए गए समझौता ज्ञापन को इंगित करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार भविष्य आधारित कौशल और वैश्विक स्तर की शिक्षा सुनिश्चित करने के प्रति प्रमुखता से कार्य कर रही है।
निदेशक उच्च शिक्षा डॉ अमरजीत शर्मा और निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा आशिष कोहली तथा अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने बिझड़ी में की ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता : बड़सर विधानसभा क्षेत्र में 150 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास

बिझड़ी में जल शक्ति व लोक निर्माण विभाग के उपमंडल खोलने व नागरिक अस्पताल बड़सर का दर्जा बढ़ाने की घोषणा  बड़सर :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला की बड़सर विधानसभा क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र में हटेंगे बिजली के खंबे, 2.96 करोड़ से भूमिगत होंगी बिजली की तारेंः डीसी

ऊना 23 फरवरीः चिंतपूर्णी मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और कदम उठाते हुए मंदिर न्यास बाबा माई दास सदन से लेकर चिंतपूर्णी मंदिर तक बिजली की एलटी लाइनों को भूमिगत करने...
हिमाचल प्रदेश

बीएएमएस, बीएचएमएस के स्टे राउंड की ऑनलाइन : 87 खाली सीटों को भरने के लिए कोटावाइज मेरिट लिस्ट जारी

बिलासपुर : बीएएमएस, बीएचएमएस के स्टे राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग में 87 खाली सीटों को भरने के लिए कोटावाइज मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें एचपी, ऑल इंडिया और विभिन्न सब वर्गों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरनोटा के मेधावी विद्यार्थी किए पुरस्कृत

विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित चंबा-चुवाड़ी टनल निर्माण की फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार निर्माण को केंद्रीय संस्था या आउटसोर्स एजेंसी से वित्त पोषण की योजन : विधानसभा अध्यक्ष एएम नाथ। चम्बा,...
Translate »
error: Content is protected !!