शिमला की रामचन्द्र चौक पर भारी लैंडस्लाइड, कई घरों को खतरा…

by

स्थिति का जायजा लेने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में बारिश से हो रहा नुक़सान थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिमला शहर में जगह-जगह हो रहे लैंडस्लाइड स्थानीय लोगों के साथ राज्य सरकार के लिए बड़ी परेशानी बन गया है।

सोमवार देर रात शिमला के रामचंद्र चौक पर भारी लैंडस्लाइड हो गया। लैंडस्लाइड की वजह से कई मकान ख़तरे की जद में आ गए हैं। यहीं कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का भी सरकारी आवास है। भारी भूस्खलन की वजह से पेड़ और बिजली के खंभे चपेट में आ गए। इसकी वजह से पूरे इलाक़े में रात भर बिजली भी बाधित रही। मंगलवार सुबह विधानसभा आने से पहले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर स्थिति का जायज़ा लेने के लिए मौक़े पर पहुंचे।


नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भूस्खलन की वजह से भारी नुक़सान हुआ है। प्रदेश भर में आपदा की वजह से इसी तरह की तस्वीर देखने के लिए मिल रही है। यह बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार को आपदा से निपटने के लिए बड़ी योजना की ज़रूरत है।

उन्होंने कहा कि यहां भूस्खलन की वजह से भारी नुक़सान हुआ है और कई मकान ख़तरे की जद में हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि यह डंगा एक साल पहले ही लगाया गया था और अब धराशाई हो गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरुद्वारा शहीद सिंघा मजारा के लगंर हाल का नीवं पत्थर रखा

सन्तोषगढ़ : सनोली मजारा के गुरुद्वारा शहीद सिंघा मजारा के गुरुद्वारा के लगंर हाल का नीवं पत्थर एसजीपीसी मेम्वर डाक्टर दलजीत सिंह भिंडर की मौजूदगी में रखा गया। इस मौके पर कारसेवा देहला वावा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राणी उद्यान से पर्यटन निखरेगा , स्वरोजगार के अवसर भी मिलेंगे: बाली

नगरोटा तथा कांगड़ा में जनसमस्याएं सुनीं नगरोटा , 09 जनवरी। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि कांगड़ा जिले के वनखंडी 619 करोड़ की अनुमानित लागत से निर्मित होने प्राणी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

16 करोड़ की लागत से बनने वाले रिहायशी भवनों का किया शिलान्यास : टांडा मेडिकल कालेज बनेगा उत्कृष्ट संस्थान: आरएस बाली

नगरोटा, 08 नवंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि डा राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा को उत्कृष्ट मेडिकल कालेज के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि रोगियों को उपचार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केदारनाथ यात्रा रोक दी , केदारनाथ पैदल मार्ग पर बरसाती गदेरे उफान पर : सोनप्रयाग में एक्रो पुल के समीप खड़ी मैक्स के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गए, चालक की मौके पर ही मौत हो गई

सोनप्रयाग : पैदल मार्ग पर गदेरे भी उफान पर रहे। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग अति संवेदनशील स्थानों पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस के जवानों द्वारा यात्रियों को एक-एक कर रास्ता पार कराया गया। केदारनाथ...
Translate »
error: Content is protected !!