शिवरात्रि तक पूरा करें पंचवक्त्र फुट ब्रिज का काम – विक्रमादित्य सिंह

by
विक्रमादित्य सिंह बोले…कमांद-बजौरा और पंडोह-चैलचौक सड़कें होंगी अपग्रेड
मंडी, 31 जनवरी। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पंचवक्त्र फुटब्रिज का काम शिवरात्रि तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बुधवार को मंडी के अपने दौरे में निर्माणाधीन फुट ब्रिज के कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को युद्धस्तर पर काम करने को कहा। इस दौरान सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी साथ रहीं।
बता दें, बीते मानसून ब्यास नदी में आई बाढ़ में पंचवक्त्र महादेव मंदिर का फुटब्रिज ध्वस्त हो गया था। सांसद प्रतिभा सिंह ने इसके पुनर्निर्माण कार्य के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपये प्रदान किए थे। उनके प्रयासों से इस कार्य के लिए सरकार ने अतिरिक्त धनराशि भी उपलब्ध कराई है।
वहीं, इस मौके पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्होंने हाल ही में दिल्ली में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर हिमाचल में आपदा में क्षतिग्रस्त हुए राष्ट्रीय राजमार्गों और उनके साथ लगती अन्य सड़कों के सुधार के लिए शीघ्र धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की है। केंद्रीय मंत्री ने इसके लिए 152 करोड़ रुपये जारी करने का भरोसा दिया है। आशा है अगले दो-तीन दिन में यह धनराशि विभाग को प्राप्त हो जाएगी।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि इस धनराशि से प्रदेश की अन्य सड़कों के साथ साथ मंडी-कुल्लू को जोड़ने वाली दो वैकल्पिक सड़कों चैलचौक-पंडोह और कमांद-कटिंडी-कटौला-बजौरा के सुधार और विस्तार का काम भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कमांद-कटौला-बजौरा और चैलचौक-पंडोह सड़क का विस्तारीकरण कर इन मार्गाे को कुल्लू-लेह के लिए वैकल्पिक मार्ग के तौर पर प्रयोग किया जा सकता है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चौधरी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत

रोहित भदसाली ।  नेरचौक : निजी शिक्षण संस्थान के हॉस्टल की तीसरी मंजिल से बुधवार रात को गिरकर घायल हुई प्रशिक्षु छात्रा की शुक्रवार रात को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। शनिवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने की हिमाचल में जल शक्ति गौरव पुरस्कार आरंभ करने की घोषणा, उत्कृष्ट सेवाओं का होगा सम्मान*

रोहित जसवाल । ऊना, 11 जनवरी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं को सम्मान देने के लिए जल शक्ति गौरव पुरस्कार शुरू करने की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर बोली भाजपा, ‘सुप्रीम कोर्ट के फैसले से स्पष्ट हुआ कि वह घोटाले में लिप्त

नई दिल्ली, 10 मई :  भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई की वीडियो कॉल वायरल : पाकिस्तान के कुख्यात डॉन शहजाद भट्टी को ईद की दे रहा बधाई

जालंधर :  पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का वीडियो कॉल वायरल हो गया है। इसमें वह पाकिस्तान के कुख्यात माफिया डॉन शहजाद भट्टी से बात करता नजर...
Translate »
error: Content is protected !!