शिवसेना शिंदे ग्रुप के पंजाब प्रधान हरीश सिंगला को पुलिस ने उनके घर से किया गिरफ्तार

by

चंडीगढ़ : शिवसेना शिंदे ग्रुप के पंजाब प्रधान हरीश सिंगला को सुबह करीब छह बजे पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। सिंगला के खिलाफ सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में थाना कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। दोपहर को सिंगला को पटियाला में जज नवदीप कौर गिल की अदालत में पेश किया गया। जहां से सिंगला को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में पटियाला जेल भेज दिया गया। हरीश सिंगला ने कहा कि उन्हें पंजाब सरकार की ओर से राजनीतिक रंजिश के चलते गलत मामलों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कभी किसी तरह की कोई नफरती बयान नहीं दिया। आगे कहा कि पंजाब सरकार हिंदुओं के साथ अन्याय कर रही है। वह पहले भी खालिस्तानी विरोधी थे और आगे भी हमेशा रहेंगे। साथ ही कहा कि उनके साथ जो हुआ, यह सारा मामला महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ध्यान में है।
साल 2022 में अप्रैल महीने में श्री काली माता मंदिर के बाहर हुई हिंसा के मामले में भी सिंगला मुख्य आरोपी रहे हैं। इस मामले में वह करीब एक महीने तक पटियाला जेल में बंद रहे थे। सिंगला ने ही उस समय खालिस्तानी विरोधी मार्च निकाला था। इसके विरोध में कुछ सिख कट्टरपंथी भी सड़कों पर उतर आए थे और दोनों पक्षों में श्री काली माता मंदिर के बाहर टकराव हो गया था। दरअसल, बीते दिनों जब मीडिया में खबरें आईं कि सिख कट्टरपंथी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में मौत हो गई है तो उस समय सिंगला ने सोशल मीडिया पर सिख कट्टरपंथियों के खिलाफ एक पोस्ट डाली थी। इस पोस्ट के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस ने सिंगला के खिलाफ धारा 153-ए, 504 आईपीसी यानी धर्म व जाति के आधार पर दो पक्षों में दुश्मनी पैदा कराने के आरोप में केस दर्ज किया है और सिंगला को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के बारे में झूठ फैला रही हैं पंजाब विरोधी ताकतें : सीएम भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाबवासियों से अपील की कि राज्य सरकार द्वारा हर परिवार के लिए शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के बारे में पंजाब विरोधी ताकतों द्वारा किए जा रहे...
article-image
पंजाब

पंजाब गवर्नमेंट एडिड स्कूल टीचर्स एवं अन्य कर्मचारी यूनियन होशियारपुर ने चुने नए पदाधिकारी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब स्टेट गवर्नमेंट एडिड स्कूल टीचर्स एवं अन्य कर्मचारी यूनियन की जिला इकाई की बैठक के.आर.के. डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गढ़ीवाला में आयोजित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में...
article-image
पंजाब

ED कार्रवाई के बीच संजीव अरोड़ा की कंपनी का पलटवार : हर फोन का IMEI वेरिफाई हुआ ..एक्सपोर्ट पूरी तरह असली

पंजाब में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े परिसरों पर ED की कार्रवाई अब सिर्फ कानूनी जांच का मामला नहीं रह गई, बल्कि यह बड़ा राजनीतिक और जनभावना का मुद्दा बन चुकी है. अब...
article-image
पंजाब

सिद्ध योगी आसरा वैल्फेयर सुसायिटी कोकोवाल मजारी दुारा बीत ईलाके की जनता के लिए अैबूलैंस सेवा की शुरुआत की

गढ़शंकर:सिद्ध योगी आसरा वैल्फेयर सुसायिटी कोकोवाल मजारी दुारा ईलाके में अैबूलैंस ना होने के कारण लोगो की आ रही समस्या को ध्यान में रखते हुए दोनों गावों कोकोवाल व मजारी की पंचायत व गांववासियों...
Translate »
error: Content is protected !!