शिविर दौरान 100 युनिट रक्त एकत्रित –  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में शहीदों को समर्पित रक्तदान शिविर आयोजित 

by
गढ़शंकर, 22 मार्च : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पद्दी सूरा सिंह में स्कूल प्रिंसिपल श्री कृपाल सिंह के नेतृत्व में सतनाम ब्लड बैंक होशियारपुर द्वारा स्कूल स्टाफ के सहयोग से शहीद-ए- आजम स. भगत सिंह की शहीदी दिवस को समर्पित रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस कैंप में 100 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया। इस मौके स्कूल प्रिंसिपल कृपाल सिंह ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदानियों का मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया। इस मौके उन्होंने संबोधित करते कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है जिससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। इस शिविर में स्कूल प्रिंसिपल कृपाल सिंह, लेक्चर्र मनोज कुमार बंगा, लेक्चर हरबलास बंगा, साइंस मास्टर गुरिंदर सिंह ने भी रक्तदान किया। इस मौके स्कूल स्टाफ के साथ डॉ अमरजीत लाल, डॉक्टर कुलदीप बंगा, कृष्ण कुमार, संदीप कुमार, पंकज व हरमन उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Vivek Gupta, MD Ambey Group,

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 10 : In an exclusive conversation with senior journalist Sanjiv Kumar, Mr. Vivek Gupta, Managing Director of Ambey Group, expressed deep concern over the rising threat of climate change. Highlighting...
article-image
पंजाब

मान सरकार की कैबिनेट सब-कमेटी ने कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठक : शिक्षा विभाग को टीचर्स की सर्विस को रेगुलर करने पर विचार करने को कहा

पंजाब की भगवंत मान सरकार की कैबिनेट सब-कमेटी ने कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठक की। इस बैठक में सब-कमेटी की तरफ से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ग्रिफ्तार : महिला कांस्टेबल के पास थार, वरना और ऑडी… ड्रग्स की काली कमाई से बनाई करोड़ों की कोठी

बठिंडा : बठिंडा में महिला पुलिस कर्मी ड्रग्स के साथ पकड़ी गई है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने महिला कर्मी को बुधवार को थार में नशे के साथ पकड़ा था। महिला पुलिस कर्मी अमनदीप...
Translate »
error: Content is protected !!