शीशमहल को लेकर हमला : अमित शाह ने सब गिना दिया- क्या काम किया : अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी से पूछा था

by
दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। कुछ ही दिनों में चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान भी कर देगा। हर गुजरते दिन के साथ दिल्ली में राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है।
कल प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बाद अरविंद केजरीवाल ने उन पर पलटवार किया था और 10 सालों में उनके द्वारा किए गए कामों का हिसाब मांगा था। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सारे हिसाब गिनाए हैं। अमित शाह ने कहा है कि आनन फानन में बनाया गया अधूरा हिसाब है। जब दिल्ली के चुनावी मैदान में उतरूंगा तो पूरा हिसाब दूंगा।
अमित शाह ने कहा, हमने 68 हजार करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर बनाए हैं। 41 हजार करोड़ की सड़क बनाईं, 15 हजार करोड़ के रेलवे के काम किए और 12 हजार करोड़ रुपए में एयरपोर्ट और इसके आसपास की सेवाओं के काम किए। इसके अलावा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे, द्वारका एक्सप्रेस वे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे, प्रगति मैदान इंटिग्रेटेड कॉरिडोर, रेल गलियारा, द्वारका गोल्फ कोर्स, द्वारका स्पोर्ट्स कॉम्पेलक्स जैसे कई इंफ्रास्टक्चर और अन्य कामों को उनकी लागत के साथ गिनाते हुए अमित शाह ने केजरीवाल ने कहा कि यह आनन फानन में बनाया हुआ हिसाब है।
शीशमहल को लेकर हमला :  अमित शाह ने कहा, मेरे घर पर कुछ बच्चे मिलने आए थे। तो मैंने उनसे पूछा कि केजरीवाल जी ने क्या किया? तो एक बच्चे ने कहा कि उन्होंने एक बड़ा 45 करोड़ रुपये का शीशमहल खुद के लिए बनाया। यह जब राजनीति में आए तब कहते थे कि हम सरकारी गाड़ी नहीं लेंगे, सरकारी बंगला नहीं लेंगे। आज 50 हजार गज में दिल्लीवासियों के 45 करोड़ रुपये का अपने लिए शीश महल बनाया। केजरीवाल जी आपको दिल्ली की जनता को हिसाब देना पड़ेगा।
उन्होंने कहा, केजरीवाल को जब दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करने का मौका मिला, तब उन्होंने अपना भवन बनाने का काम किया। दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर की चिंता नहीं की। शराब घोटाला किया, मोहल्ला क्लिनिक के नाम पर भ्रष्टाचार किया, दवाओं के नाम पर घोटाला किया, सीसीटीवी के नाम पर घोटाला किया, बस खरीद में घोटाला किया और सबसे बड़ी घोटाला निजी सुविधाओं के लिए, अपना शीशमहल बनाने के लिए किया। दिल्ली की जनता को आपको (केजरीवाल) जवाब देना पड़ेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिस देश की प्रतिद्वंद्वी से होना था विनेश फोगाट का मैच, उसके गोल्ड मेडलिस्ट ने कहा- विनेश को मेडल दो!

भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाटको पेरिस ओलंपिक्स के फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य करार दिए जाने पर बवाल मचा हुआ है। विनेश बुधवार रात को यूएसए की सारा हिल्डेब्रांट के खिलाफ 50 किग्रा...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में करियर गाइडैंस सैशन लगाया गया

गढ़शंकर: बब्बर अकाली यादगारी खालसा कालेज गढ़शंकर में कामर्स व इकनामिक्स विभाग द्वारा करियर गाइडैंस व पलेसमैंट सैल के सहयोग से बी.काम. तृतीय भाग के विद्यार्थियों के लिए विशेष करियर गाइडैंस सैशन लगाया गया।...
article-image
पंजाब

कामाही देवी मंदिर में गूंजा दिव्य ज्ञान: महंत राज गिरी जी महाराज का एकता व धर्म का संदेश

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : प्राचीन और पावन कामाही देवी मंदिर में एक आध्यात्मिक रूप से प्रेरणादायक सभा का आयोजन हुआ, जिसमें मंदिर के गद्दीनशीन महंत राज गिरी जी महाराज ने एम.आर.सी. ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश...
article-image
पंजाब

पंजाब भर के स्कूलों से ‘सुपर 5000’ बच्चों का चयन किया जाएगा : यनित विद्यार्थियों को ‘जापान-एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस’ के लिए जापान भेजने की योजना

चंडीगढ़  : पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए बड़ी घोषणा की है। अब पंजाब भर के स्कूलों से ‘सुपर 5000’ बच्चों का चयन किया जाएगा। जिन्हें साइंस प्रोग्राम...
Translate »
error: Content is protected !!