शुद्ध पेयजल व हर खेत तक सिंचाई योग्य जल पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुकेश अग्निहोत्री

by
बद्दी में राज्य स्तरीय जल महोत्सव आयोजित, जल शक्ति विभाग कर रहा 10 हजार योजनाएं कार्यान्वित
एएम नाथ । बद्दी : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सभी को शुद्ध पेयजल एवं हर खेत तक सिंचाई योग्य जल पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जल शक्ति विभाग सतत् क्रियाशील है। मुकेश अग्निहोत्री आज सोलन ज़िला के दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी में विश्व जल दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय जल महोत्सव समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
उप-मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को 24ग7 कार्यरत रहने के लिए प्रशंसा की और आशा जताई कि विभाग सभी तक जल पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
उन्होंने इस अवसर पर दून तथा नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र को विभिन्न टयूबवेल संवर्धन एवं स्थापित करने के लिए 2-2 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की। इनमें से 1-1 करोड़ रुपये जल शक्ति विभाग द्वारा तथा 1-1 करोड़ रुपये बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा देना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने दून तथा नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में जल शक्ति विभाग के सुचारू कार्यान्वयन के लिए 50-50 अतिरिक्त पद भरने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व में इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 45-45 पद भरे गए हैं।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि नालागढ़-बद्दी राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य की निविदा का मुद्दा केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी के समक्ष उठाया जाएगा ताकि यह कार्य शीघ्र आरम्भ हो सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कालका से हिमाचल प्रदेश के बद्दी तक राजमार्ग के सुधार का मुद्दा भी केन्द्रीय परिवहन मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में 297 इलेक्ट्रिक तथा 250 डीजल बसों की खरीद की जा रही है। आवश्यकतानुसार इनमें से दून तथा नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में भी बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी।
उप-मुख्यमंत्री ने दून विधानसभा क्षेत्र के जोहड़जी मेला को ज़िला स्तरीय करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने प्रदेश पथ परिवहन निगम की शिमला एवं रामशहर बस को साईं तक बढ़ाने तथा कुठाड़ बस सेवा के विस्तार की सम्भावनाएं तलाशने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र प्रदेश की वित्तीय राजधानी है। यह क्षेत्र अत्यंत विशिष्ट है और पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्रों का मिश्रण है। इस विधानसभा क्षेत्र में प्रतिदिन 16 लाख लीटर जल की आवश्यकता है। बद्दी एवं नालागढ़ क्षेत्र में वर्तमान में जल सम्बन्धी आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए लगभग 500 टयूबवेल स्थापित किए गए हैं।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में जल शक्ति विभाग द्वारा 10 हजार योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल एवं समुचित सिंचाई जल उपलब्ध हो। प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 6 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का कार्य हुआ है। प्रदेश की जल शक्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं के एवज में केन्द्र सरकार के समक्ष 1227 करोड़ रुपये लम्बित हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में शुद्ध जल उपलब्ध करवाने के लिए 2 हजार करोड़ रुपये की योजना तैयार की जा रही है। इसके अतिरिक्त विभिन्न योजनाओं के संवर्धन, री-मॉडलिंग तथा भू-जल रिचार्ज करने के लिए भी योजनाएं कार्यान्वित की जा रही है।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और सभी को प्रदेश सरकार द्वारा जल संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सम्बल प्रदान करना चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मियों के मौसम में प्रदेश सहित दून एवं नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में जलापूर्ति के लिए समुचित तैयारी रखें और आवश्यतानुसार वैकल्पिक उपाय भी सुनिश्चित बनाएं।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक ग्राम पंचायत तक शुद्ध जल पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। ग्राम पंचायत स्तर द्वारा जल का वितरण सुनिश्चित बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर जल निःशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है।
उप-मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जल शक्ति विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया और सभी से आग्रह किया इस प्रदर्शनी के माध्यम से जल शक्ति विभाग की कार्य प्रणाली को समझें।
इस अवसर पर जल प्रबंधन के क्षेत्र में बेहरतरीन कार्य करने वाली महिलाओं को ‘नीर नारी सम्मान’, विभाग के कर्मठ कर्मचारियों को 24ग्7 सतत् कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र और ग्राम पंचायत बसाल तथा ग्राम पंचायत पंजैहरा को जल योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव का पूर्ण कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने उप-मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया और विधानसभा क्षेत्र की मांगे प्रस्तुत की। उन्होंने दून विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं, जल शक्ति विभाग में विभिन्न पदों को भरने, क्षेत्र में आवश्यकतानुसार बसे चलाने तथा बरोटीवाला-बनलगी-सोलन मार्ग की 215 करोड़ रुपये विस्तृत परियोजना रिपोर्ट विश्व बैंक से स्वीकृत करवाने का आग्रह किया।
नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई जलापूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं स्वीकृत करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा ने विभागीय कार्यप्रणाली एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नगर परिषद बद्दी के पूर्व अध्यक्ष मदन लाल चौधरी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
जल शक्ति विभाग की इंजीनियर-इन-चीफ अंजू शर्मा ने विभाग की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि विभाग द्वारा शुद्ध जल उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश में 72 जल परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। उन्होंने पारम्परिक जल स्रोतों के संरक्षण पर भी बल दिया।
राज्य जल स्वच्छता मिशन के मुख्य अभियंता हेमन्त तंवर ने विश्व जल दिवस और राज्य स्तरीय समारोह की जानकारी दी।
इस अवसर पर झंकार म्यूजिकल ग्रुप कण्डाघाट तथा पर्वतीय लोक कला मंच द्वारा जल संरक्षण एवं अन्य विषयों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नगर निगम बद्दी की आयुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान, मुख्य अभियंता परियोजना जल शक्ति विभाग धमेन्द्र गिल, शिमला क्षेत्र के मुख्य अभियंता मुकेश हीरा, मण्डी क्षेत्र के मुख्य अभियंता उपेन्द्र वैद्य, मुख्य अभियंता डिजाइन अनिल मेहता, अधीक्षण अभियंता सोलन संजीव सोनी, विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, उप-मण्डलाधिकारी बद्दी डॉ. संजीव धीमान सहित जल शक्ति विभाग के कर्मचारी व अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई बिलासपुर में “व्यासप्योर कैंटीन” का उपायुक्त ने किया शुभारंभ : उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन को मिलेगी नई दिशा

बिलासपुर, 06 नवम्बर: जिला बिलासपुर में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बिलासपुर परिसर में “व्यासप्योर कैंटीन”...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों को मांग पर प्रो. राम कुमार ने सेंसोवाल में डलवाई 800 मीटर पाइप लाइन

गढ़शंकार। ग्राम पंचायत सैंसोवाल में प्रोफेसर राम कुमार के हस्तक्षेप से किसानों की जोरदार मांग के चलते सिंचाई विभाग द्वारा बहुत कम समय में लगभग 800 मीटर सिंचाई की पाइप लाइन डलवाकर किसानों के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सतिंदर सरताज नाइट में उमड़ा होशियारपुर : सतिंदर सरताज के सुरों पर झूमे होशियारपुर वासी, सूफियाना व पंजाबी संस्कृति को बाखूबी गीतों में पिरो गए सतिंदर सरताज

होशियारपुर (आदित्य बख्शी) देश विदेश में सूफियाना व पंजाबी संस्कृति को संगीत के माध्यम से पिरोने वाले प्रसिद्ध पंजाबी गायब सतिंदर सरताज के सुरों से होशियारपुर झूम उठा। समां था लाजवंती स्टेडियम में आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहली क्लास में एडमिशन का रास्ता साफ : HC के आदेश से हिमाचल के 50 हजार बच्चों को बड़ी राहत

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल हाईकोर्ट ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते अहम फैसला सुनाया. अदालत ने कहा कि 6 साल से कम उम्र के बच्चों का स्कूलों में एडमिशन होगा. हाईकोर्ट के फैसले...
Translate »
error: Content is protected !!