शूलिनी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र की आत्महत्या से हंगामा : सुसाइड नोट ने खड़े किए बड़े सवाल

by

हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित शूलिनी विश्वविद्यालय से एक दुखद खबर सामने आई है. यहां के एक पूर्व छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद पूरे परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। घटना के बाद छात्रों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है और वे लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं।

सुसाइड नोट में विश्वविद्यालय का जिक्र : मिली जानकारी के मुताबिक, छात्र द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में विश्वविद्यालय से जुड़े कुछ गंभीर आरोपों का जिक्र किया गया है. हालांकि पुलिस ने अभी तक इन आरोपों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन नोट को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन पुलिस सुसाइड नोट में लिखी बातों को गंभीरता से ले रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।

छात्रों का प्रदर्शन, प्रशासन पर आरोप : जैसे ही घटना की खबर फैली, विश्वविद्यालय परिसर में सैकड़ों छात्र इकट्ठा हो गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया. छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के मुद्दों को लेकर लापरवाही बरतता है और कई बार किए गए वादों को पूरा नहीं करता. प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने मृतक छात्र के परिवार को न्याय दिलाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छात्रा के साथ कुछ छात्रों द्वारा मारपीट की जा रही है. बताया जा रहा है कि यह घटना अनुशासनहीनता के नाम पर हुई, लेकिन इस वीडियो ने पूरे मामले को और ज्यादा गंभीर बना दिया है. छात्र इसे लेकर भी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

प्रशासन चुप, हालात संभालने की कोशिश : अब तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. हालांकि परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अधिकारी छात्रों से बातचीत कर माहौल शांत करने की कोशिश कर रहे हैं. पूरे मामले पर सभी की नजर बनी हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

देह व्यापार का भंडाफोड़ : 3 लड़कियों और युवक को पकड़ा, 26 हजार बरामद- केस दर्ज

फगवाड़ा  :   फगवाड़ा के गांव चक्क हकीम की एक कोठी से देह व्यापार का धंधा करने के आरोप में एक गिरोह की तीन लड़कियां और एक युवक को गिरफ्तार किया है। डीएसपी फगवाड़ा भारत...
article-image
पंजाब , हरियाणा

हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री एसवाईएल को लेकरहोने वाली बैठक में रहेंगे मौजूद : केंद्रीय जल संसाधन मंत्री ने चंडीगढ़ में ‘राउंड टेबल’ 28 दिसंबर को मीटिंग की तय

चंडीगढ़, 15 दिसंबर : सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर निर्माण को लेकर पंजाब व हरियाणा के बीच चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत केंद्र सरकार...
article-image
पंजाब

पंजाब: नगर निगम चुनाव में आप-कांग्रेस का दबदबा, जानें कहां किस पार्टी का होगा मेयर

पंजाब के पांच प्रमुख नगर निगमों के चुनाव नतीजे घोषित हो गए हैं. इन नतीजों में आम आदमी पार्टी  और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली, जबकि भाजपा और अकाली दल को...
article-image
पंजाब

रेड मारने पहुंची थाना-7 की पुलिस टीम…..स्पा सेंटर मालिक शटर गिराकर भागा : सीढ़ी लगाकर निकाले गए मुलाजिम

जालंधर :  जालंधर में पुलिस को पिम्स अस्पताल के पास स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर में देह व्यापार की सूचना मिली थी। रेड मारने पहुंची थाना-7 की पुलिस टीम को देख स्पा सेंटर संचालक बिल्डिंग...
Translate »
error: Content is protected !!