श्री कृष्ण जन्माष्टमी की कैबिनेट मंत्री जिंपा ने होशियारपुर वासियों को दी शुभकामनाएं : श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई शोभा यात्रा में हिस्सा लेकर व लंगर सेवा कर आशीर्वाद किया प्राप्त

by

होशियारपुर, 05 सितंबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने श्री शिवरात्रि एवं उत्सव कमेटी की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभा यात्रा में हिस्सा लेते हुए भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को लगाए गए लंगर में सेवा करते हुए उन्होंने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने कर्म को ही महत्वपूर्ण माना है और संपूर्ण मानवजाति को निष्काम भाव से कर्म करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का पूरा जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणा का ोत है और उनका कर्म पर आधारित उपदेश आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति के लिए उपयोगी है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संतो की नगरी होशियारपुर में निकाली गई इस भव्य शोभा यात्रा ने पूरा माहौल कृष्णमय कर दिया है। उन्होंने श्रद्धा, आस्था व विश्वास के इस त्यौहार पर सभी को एकजुटता का संदेश दिया। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, दी होशियारपुर सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, फाइनांस कमेटी के चेयरमैन बलविंदर बिंदी, संतोष सैनी, कामरेड गंगा प्रसाद, चंदन लक्की, मनीश शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दिल्ली किसान मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभा रही महिला किसान नेता मुख्तियार कौर के निधन पर क्षेत्र में शोक।

चीमा मंडी (मनजिंदर कुमार पेंसरा) – भारतीय किसान यूनियन की एक उग्राहां की ईकाई शाहपुर कलां की एक महिला, दिल्ली में चल रहे आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, ताकि संघ द्वारा काले...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता विद्यार्थियों का सम्मान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रिंसिपल रश्मि शर्मा के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में वैभव ओहरी और इशमीत...
article-image
पंजाब

16.42 लाख का पैकेज : पंजाब यूनिवर्सिटी के 87 छात्रों को मिला

चंडीगढ़ । पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड मैनेजमेंट साइंसेज (यूआईएएमएस) के 87 एमबीए छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट के दौरान नौकरी मिली है। इनमें से 9 छात्रों को 16.42 लाख रुपये का सालाना...
article-image
पंजाब

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

गढ़शंकर (होशियारपुर)।  गांव पंजौड़ा स्थित गुरुद्वारा नेकी साहिब और अलावलपुर के बिस्त दोआब नहर पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक प्रवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की...
Translate »
error: Content is protected !!