श्री चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र की विकास योजना से संबंधित आपत्तियों एवं सुझावों की सुनवाई हेतु बैठक आयोजित

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 7 फरवरी। श्री चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र की विकास योजना से संबंधित प्राप्त हुई आपत्तियों एवं सुझावों की सुनवाई को लेकर शुक्रवार को चिंतपूर्णी माई दास भवन में श्री चिन्तपुर्णी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में श्री चिन्तपुर्णी विशेष क्षेत्र के सुनियोजित विकास हेतु साल 2041 तक के लिए तैयार प्रारूप विकास योजना से संबंधित प्राप्त हुए 48 सुझावों और आपत्तियों पर विचार विमर्श किया गया।
इस दौरान सभी आपत्तिकर्ता एवं सुझावकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी आपत्तियों को विस्तार से प्रस्तुत किया। मुख्य रूप से, आपत्तिकर्ताओं ने यह मुद्दा उठाया कि श्री चिंतपूर्णी क्षेत्र के निवासियों के पास छोटे-छोटे जमीन के टुकड़े हैं, जिन पर वर्तमान भवन निर्माण नियमों के तहत निर्माण करना कठिन है। उन्होंने उपायुक्त के समक्ष मांग रखी कि स्थानीय निवासियों की जरूरतों और क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भवन निर्माण के नियमों में विशेष संशोधन किए जाएं ताकि स्थानीय निवासियों को सहूलियत हो सके।
उपायुक्त ने सभी आपत्तिकर्ताओं की आपत्तियों और सुझावों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया गया कि भवन निर्माण से संबंधित नियमों में फेरबदल के संबंध में प्राप्त हुए सुझावों और आपत्तियों पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए श्री चिन्तपुर्णी विशेष क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए न्यू रेसोलूशन बनाकर सरकार को भेजा जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि श्री चिंतपूर्णी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है, और विकास योजना में सुधार के उपायों को अपनाते हुए इस दिशा में आगे बढ़ा जाएगा। इसके अलावा उन्होंने सदस्य सचिव विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण चिन्तपूर्णी एवं सहायक नगर योजनाकार ऊना को भवन निर्माण से संबंधित विशेष नियमों को तैयार करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर एसडीएम अंब सचिन शर्मा, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के सदस्य सचिव एवं नगर योजनाकार पंकज शर्मा, मंदिर अधिकारी अजय सिंह सहित विभिन्न अधिकारी, आपत्तिकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

क्लीन इंडिया अभियान के तहत 1152 किलो प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित , घर के साथ आस-पड़ोस को साफ रखना हर नागरिक का नैतिक कत्र्तव्य: डीसी

ऊना 4 अक्तूबर: आजादी का अमृत महोत्सव थीम पर केन्द्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय तथा जिला प्रशासन ऊना के संयुक्त तत्वाधान में संचालित क्लीन इंडिया अभियान के अन्तर्गत जिला ऊना के विभिन्न स्थानों...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार का दो साल का जश्न : मुख्यमंत्री ने 6 नई योजनाओं का किया शुभारंभ

विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को वित्तीय लाभ वितरित किए रोहित जसवाल। बिलासपुर :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला बिलासपुर के लुहणू मैदान में प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 लाख रुपये सालाना मुफ्त इलाज : स्वयं अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते , आयुष्मान योजना के लाभार्थी

चंडीगढ़ : आयुष्मान योजना के लाभार्थी अब अपना कार्ड खुद या किसी भी अन्य व्यक्ति के सहयोग से बना सकेंगे। इसके लिए अब केवल सरकारी कर्मियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। आयुष्मान आपके द्वार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीजीआई सैटेलाईट सेंटर के निर्माण कार्य में तेजी लाएं ताकि पीजीआई सैटेलाईट सेंटर में क्षेत्रवासियों को ओपीडी की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके – अनुराग सिंह ठाकुर

निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें विभिन्न विकासात्मक कार्य ऊना, 17 जुलाई – केंद्र सरकार द्वारा जिला के लिए स्वीकृत की गई विभिन्न परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी आपसी तालमेल...
Translate »
error: Content is protected !!