श्री राम लीला कमेटी ने दशहरा महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली श्री हनुमान जी की ध्वज यात्रा

by
होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :    श्री राम लीला कमेटी की तरफ से दशहरा महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री हनुमान जी की भव्य ध्वज यात्रा का आयोजन किया। प्रधान गोपी चंद कपूर की अगुवाई में किए गए इस आयोजन में महंत रमिंदर दास जी ने विशेष तौर से पहुंचकर श्री हनुमान जी का पूजन करके यात्रा को रवाना किया। ध्वज यात्रा सनातन धर्म स्कूल, कनक मंडी से शुरु हुई और विभिन्न बाजारों से होती हुई श्री राम लीला मैदान पहुंचकर विश्रामित हुई। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं, जिनके द्वारा श्री हनुमान जी के स्वरुप बनाए जाने हैं भी यात्रा में शामिल हुए और ढोल एवं बैंड की धुनों पर गूंजते श्री राम के जयघोष से पूरे शहर का वातावरण राममय हो गया। इस मौके पर शिव सूद, डा. बिन्दुसार शुक्ला, प्रदीप हांडा, कमल वर्मा, कपिल हांडा, राजिंदर मोदगिल, शाम सुन्दर मोदगिल, राकेश सूरी,एडवोकेट आरपी धीर, अजय जैन, शिव जैन, कमलेश शर्मा, मनोज दत्ता, पवन शर्मा, आशीष वर्मा, वरुण कैंथ, कमल कैंथ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य एवं श्रद्धालु मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मिनरल टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने सरकारी स्कूल सैला खुर्द के विद्यार्थियों को स्कूली बैग और स्टेशनरी का सम्मान किया वितरित

गढ़शंकर : क्वांटम पेपर मिल सैला खुर्द में कार्यरत मिनरल टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एमटीआई) कंपनी द्वारा सरकारी हाई स्कूल सैला खुर्द के जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग व स्टेशनरी का सामान वितरित किया...
article-image
पंजाब , समाचार

एडीसीपी आदित्य की वर्दी पर हाथ डाल : शराबी चालक ने पुलिसवालों को गाड़ी से कुचलने की कोशिश

जालंधर : पंजाब में जालंधर शहर के PPR मॉल के बाहर एक शराबी कार चालक ने जमकर हंगामा मचाया। उसने मॉल के बाहर नाके पर तैनात पुरुष और महिला पुलिस जवानों को जमकर गालियां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 वर्ष के बच्चे के पिता की हत्या का मामला : पुलिस ने मृतक की पत्नी के खिलाफ किया हत्या का मामला दर्ज

गढ़शंकर ।  गांव रोड़मजारा में कल देर शाम खेतों में सिंचाई की मोटर पर युवक को गोली मार कर मारने के आरोप में पुलिस गांव कुनैल युवक के ईलावा अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला...
Translate »
error: Content is protected !!