श्री हर्षेश्वर महादेव शिव मंदिर पटियारियाँ में समूहपठानिया परिवार की ओर से वार्षिक भंडारा किया आयोजित

by

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : सिद्धयोगी बाबा भर्तृहरि को समर्पित श्री हर्षेश्वर महादेव शिव मंदिर पटियारियाँ , होशियारपुर में वार्षिक भंडारा आज समस्त पठानिया परिवार द्वारा आयोजित किया गया । इस अवसर पर सर्वप्रथम सिद्धयोगी बाबा भरतरीहरि मंदिर के पुजारी डॉ हर्षविंदर पठानिया द्वारा सर्वश्री विजय पठानिया , ईशान , नरेंद्र सिंह , वीरकरण सिंह , सतीश बाबा , अजय प्रताप , विशाल पठानिया की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया । इस अवसर पर श्री कालीनाथ तीर्थक्षेत्र हिमाचल प्रदेश के आध्यात्मिक प्रमुख महंत स्वामी विश्वानंद जी महाराज , श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी गुलामहुसैन के आध्यात्मिक प्रमुख महंत स्वामी उदयगिरि जी महाराज आशीर्वाद देने विशेष तौर पर उपस्थित हुए । इस अवसर पर बाबा बालकनाथ ट्रस्ट होशियारपुर द्वारा विद्यार्थियों को स्कूल जाने के लिए गांव की पाँच विद्यार्थियों को साइकिल होशियारपुर के विधायक ब्रह्मशंकर जिंपा एवं मेयर सुरिंदर छिंदा और गाण्यमान्यों की उपस्थिति में भेंट किए गए । महंत स्वामी विश्वानंद जी ने अपने संदेश में कहा कि धर्म का असली तात्पर्य परमार्थ सेवा अर्थात् मानवता की सेवा है । इस क्षेत्र में श्री हर्षेश्वर महादेव शिव मंदिर और बाबा बालक नाथ ट्रस्ट होशियारपुर सराहनीय कार्य कर रही है । विधायक ब्रह्मशंकर जिम्पा ने कहा धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग हैं । उन्होंने विशेष तौर पर डॉ हर्षविंदर पठानिया की तारीफ करते हुए कहा कि उन द्वारा लिखित पाँच धार्मिक पुस्तकों को विशेष तौर पर सराहा जा रहा है । इस मौके पर सतगुरु भजन मंडली होशियारपुर ने बाबा बालक नाथ और बाबा भर्तृहरि के भजन गाकर उपस्थति का मन मोह लिया ।श्रद्धालुओं के लिए इस अवसर पर लंगर की व्यवस्था की गई थी ।इस अवसर पर सर्वधर्म सद्भावना कमेटी के संयोजक अनुराग सूद , फ्यूचर रेडी इंस्टिट्यूट की संचालिका प्रोफ़ नजम रियाढ़ , शिवम् अग्रवाल भजन लेखक जोरा ढक्कोवाल एवं गणमान्य उपस्थित थे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मिनिमम बैलेन्स रखने का झंझट खत्म, इन 5 बैंकों में नही लगेगा जुर्माना

मिनिमम बैलेंस ना रखने पर लगने वाली पेनाल्टी लंबे समय से बैंक ग्राहकों की परेशानी का कारण रही है। कई बार ग्राहक की जेब से बिना जानकारी के शुल्क कट जाता है। लेकिन अब...
article-image
पंजाब

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में ब्लॉक अधिकारी गिरफ्तार

होशियारपुर, 31 दिसंबर :  पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत वाइल्ड लाइफ डिवीजन, गढ़शंकर जिला होशियारपुर में तैनात...
article-image
पंजाब

सिद्ध योगी ट्रस्ट, गांव खानपुर ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मानवता व कल्याण को समर्पित डा. जसवंत सिंह द्वारा संचालित सिद्ध योगी ट्रस्ट, गांव खानपुर द्वारा एक चिकित्सा शिविर बाबा ज्वाला सिंह हरखोवाल के जन्मदिवस को समर्पित होशियारपुर जिले के गांव...
article-image
Uncategorized , पंजाब , समाचार

बने संजीव अरोड़ा : सीएम मान ने दी बधाई; इन विभागों की संभालेंगे जिम्मेदारी

चंडीगढ़ । लुधियाना पश्चिम से नए विधायक संजीव अरोड़ा को अब पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है. उन्हें उद्योग और एनआरआई मामलों का मंत्री नियुक्त किया गया है. राज्यपाल गुलाब चंद...
Translate »
error: Content is protected !!