संगठन भाजपा की शक्ति – मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

by
भाजपा महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश की कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर
ऊना  – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओजस्वी एवं गतिशील नेतृत्व की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी कार्य पद्धति एवं विशिष्ट सोच के चलते अन्य राजनीतिक दलों से बिलकुल भिन्न नजर आती है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज भारत विश्व में अपनी अलग पहचान बना रहा है और देश दशकों पुराने कई विवादित मुद्दों, जैसे राम जन्म भूमि, तीन तलाक, अनुच्छेद 370 एवं 35 ए आदि को सुलझाने में सफल रहा है। आज कोई भी देश भारत की ओर आंख उठाकर नहीं देख सकता क्योंकि देश ने अब दुश्मन को उसी की भाषा में जवाब देना सीख लिया है।
यह विचार उन्होंने आज भरवाईं में आयोजित राज्य भारतीय महिला मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक के समापन अवसर पर व्यक्त किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी पार्टी के उत्थान में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और हिमाचल प्रदेश महिला मोर्चा ने अपनी इस भूमिका को सार्थक करते हुए प्रदेश में भाजपा को सशक्त बनाने में मदद की है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि महिला मोर्चा अपने समर्पण, सेवा भावना एवं कर्तव्य परायणता के चलते प्रदेश में ही नहीं देश भर में अपनी अलग पहचान बना चुका है। सामान्य पार्टी के क्रियाकलापों के अतिरिक्त महिला मोर्चा ने कोविड-19 के दौरान लोगों में अपनी विशेष पहचान बनाई है। इस दौरान महिला मोर्चा ने न केवल स्वयं मास्क बनाकर लोगों को निशुल्क बांटे बल्कि उसके सदस्यों ने जरूरतमंदों को भोजन परोसने के अतिरिक्त राशन एवं आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्साह व समर्पण का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस बार के पंचायती राज चुनावों में महिलाओं की भागीदारी 62 प्रतिशत रही। उन्होंने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वह इन नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों में से संभावित सक्षम नेतृत्व की पहचान करें ताकि उनकी योग्यता का पार्टी पूरा लाभ उठा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2009 में हिमाचल प्रदेश देश में दूसरा ऐसा राज्य बना, जिसने महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वह वर्ष 2022 में मिशन रिपीट के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करें, ताकि लोगों को राज्य सरकार द्वारा उनके कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों एवं चलाई जा रही जन कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि अपनी मेहनत योग्यता, कर्तव्य परायणता, निष्ठा एवं सेवा भावना के चलते हिमाचल के नेतृत्व ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वर्तमान में जेपी नड्डा दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जिन्होंने अपना सफर बतौर एबीवीपी कार्यकर्ता शुरू किया था और अपने विशिष्ट गुणों के कारण प्रदेश में ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं न केवल अपने परिवार बल्कि समाज के उत्थान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और अगर परिवार में एक महिला शिक्षित हो तो पूरा परिवार साक्षर एवं शिक्षित बन जाता है। भाजपा में महिलाओं की शक्ति का अंदाजा तीन साल पहले आयोजित विधानसभा चुनावों में भी सामने आया था और यही परिदृश्य आगे भी दोहराया जाएगा। प्रदेश में महिलाओं की साक्षरता दर काफी उच्च है, जिसका परिणाम सामाजिक गतिविधियों में उनकी सहभागिता के रूप में हमारे समक्ष आता है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वर्तमान विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस द्वारा राज्यपाल के साथ किए गए अभद्र व्यवहार का जिक्र करते हुए कहा कि इससे कांग्रेस पार्टी की हताशा जाहिर होती है एवं स्पष्ट होता है कि उनका नेतृत्व दिन प्रति दिन खोखला होता जा रहा है। बेहतर होगा कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी अपने इस अभद्र व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से राज्यपाल से क्षमा मांगें। लोगों ने कांग्रेस से इस तरह के अभद्र एवं गैर जिम्मेदार व्यवहार की अपेक्षा नहीं की थी। कांग्रेस के नेताओं को याद रखना चाहिए कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वे चुने हुए प्रतिनिधि हों या फिर किसी राजनीतिक दल के सदस्य। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि यह कांग्रेस पार्टी की लगातार पिछले दो लोकसभा चुनावों, विधानसभा चुनावों एवं हाल ही में संपन्न पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में हुई हार का नतीजा हो।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, भाजपा राज्य अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, सांसद इंदु गोस्वामी, विधायक विशाल नेहरिया, हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मि धर सूद, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, वंदना गुलेरिया, अनीता सपहिया सहित भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति की सदस्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युद्ध नशियां विरुद्ध ?…. एसएचओ और एएसआई को नशा का मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

होशियारपुर, 1 अप्रैल : पंजाब सरकार नशे को खत्म करने के लिए ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान तहत पंजाब पुलिस नशे के तस्करों को पकड़ रही हैं तो दूसरी और कुछ पुलिस अधिकारी पंजाब सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक तरफ मोदी और योगी तो दूसरी तरफ बिगड़े हुए शहजादे : ये भारतवर्ष को अपनी पुश्तैनी जायदाद समझते – कंगना रनौत

एएम नाथ । मंडी  : कांग्रेस शहजादों की पार्टी है। एक तरफ मोदी और योगी तो दूसरी तरफ बिगड़े हुए शहजादे हैं। ये भारतवर्ष को अपनी पुश्तैनी जायदाद समझते हैं। सुंदरनगर के दुर्गम क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नई करुणामूलक रोजगार नीति बनाएगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार एक नई करुणामूलक रोजगार नीति बनाने पर विचार कर रही है।...
Translate »
error: Content is protected !!