संवेदनशील पारिस्थिति की रक्षा में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण

by

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में “पर्यावरण युवा संसद–2026” का सफल आयोजन

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी द्वारा “सतत पर्यावरण एवं जलवायु कार्रवाई हेतु युवा नेतृत्व” विषय पर पर्यावरण युवा संसद-2026 का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला चंबा की 9 शिक्षण संस्थाओं, सरकारी महाविद्यालयों, विद्यालयों तथा एक अकादमी के विद्यार्थियों एवं उनके कंटिंजेंट इंचार्जों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री परविंदर कुमार प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय तीसा रहे। उन्होंने हिमालयी क्षेत्र की संवेदनशील पारिस्थिति की रक्षा में युवाओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण हेतु ठोस पहल करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डॉ. हेमंत पाल प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय भरमौर, डॉ. विजय नाग प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय बनीखेत, श्री राकेश राठौर, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय चंबा तथा श्री धर्म चंद कार्यवाहक प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय भलेई की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. हेमंत पाल प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय भरमौर ने हिमालयी क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन, जल संकट, वनों के क्षरण, जैव विविधता में कमी तथा कृषि प्रणाली में हो रहे परिवर्तनों जैसी प्रमुख पर्यावरणीय चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जल संरक्षण, पारंपरिक कृषि पद्धतियों के संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंजीकरण एवं हरित स्वागत से हुआ, जिसके पश्चात दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण संपन्न हुआ।
श्रीमती पिंकी देवी संयोजक ईको क्लब द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया तथा श्री दिनेश कुमार IQAC समन्वयक द्वारा कार्यक्रम की विषय-वस्तु एवं उद्देश्यों का परिचय दिया गया।
इसके उपरांत डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय सलूणी ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत पर्यावरणीय चेतना, अनुभवात्मक अधिगम एवं सतत विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे विचार-विमर्श को व्यवहारिक कार्यों में परिवर्तित करें और अपने संस्थानों में हरित पहल को सशक्त बनाएं।
संसदीय कार्यवाही का संचालन श्री गुरदेव सिंह, सचिव (आयोजन) द्वारा किया गया। मंच संचालन की जिम्मेदारी डॉ. सौरभ मिश्रा (स्टेज सचिव) ने सफलतापूर्वक निभाई, जिसमें श्री शुभम डोगरा एवं श्री पंकज कुमार, सहायक आचार्य (वाणिज्य) का सहयोग रहा। कार्यक्रम की सफलता में महाविद्यालय के समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
युवा संसद के अंतर्गत प्रश्नकाल, शून्यकाल, “सलूणी सतत विकास एवं पर्यावरण संरक्षण विधेयक–2026” की प्रस्तुति, वाद-विवाद तथा मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। विद्यार्थियों ने अध्यक्ष, मंत्री, विपक्ष नेता एवं सदस्यों की भूमिका निभाते हुए प्लास्टिक प्रदूषण, वनाग्नि, जल संकट एवं कृषि पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव जैसे विषयों पर गंभीर चर्चा की।
भोजनावकाश के पश्चात “सलूणी हरित घोषणा–2026” को औपचारिक रूप से अंगीकृत किया गया, जिसमें जल संरक्षण, एकल-उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन, हरित परिसर निर्माण तथा युवा पर्यावरण नेतृत्व को सुदृढ़ करने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। परिणाम इस प्रकार रहे।
सर्वश्रेष्ठ वक्ता राशी (राजकीय महाविद्यालय सलूणी), सर्वश्रेष्ठ संसद सदस्य विद्यालय श्रेणी: अंशुमान (JPSS स्कूल सलूणी), सर्वश्रेष्ठ संसद सदस्य महाविद्यालय श्रेणी रुकसाना बेगम (राजकीय महाविद्यालय तेलका), सर्वश्रेष्ठ वाद-विवादकर्ता हितेश्वरी देवी (राजकीय महाविद्यालय तीसा),
सर्वश्रेष्ठ नेता संजय कुमार (राजकीय महाविद्यालय तीसा), सर्वश्रेष्ठ संस्था महाविद्यालय श्रेणी राजकीय महाविद्यालय सलूणी रहा।
कार्यक्रम के समापन पर श्रीमती पिंकी देवी संयोजक ईको क्लब द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, सहभागी संस्थानों, निर्णायक मंडल, प्राध्यापकगण, स्वयंसेवकों एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
यह पर्यावरण युवा संसद–2026 युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं पर्यावरणीय जागरूकता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों की समस्या को सरकार के समक्ष उठायेंगे : भारतीय किसान युनियन

ऊना : जिला भारतीय किसान युनियन ऊना जो की जिला स्तर पर कुछ दिन पहले पजींकृत हुई है। भारतीय किसान युनियन की आज जिला स्तरीय बैठक ऊना में हुई। मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 करोड़ से ज्यादा नकद, 313 किलो चांदी और 6 किलो सोना जब्त : धन कुबेर निकला दिल्ली का ट्रैवल एजेंट

नई दिल्ली : ईडी की छापेमारी में दिल्ली के एक ट्रैवल एजेंट से भारी बरामदगी हुई है। ईडी ने उसके परिसर से 4 करोड़ से ज्यादा की नकदी, 313 किलो चांदी और 6 किलो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1364 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती/धात्री महिलाओं, 6 वर्ष तक के बच्चों को किया जा रहा लाभान्वित

ऊना, 16 जून – महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों के कल्याणार्थ विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। यह जानकारी कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने जिला स्तरीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने पर जोर : धर्मशाला में राज्य महिला आयोग की विशेष अदालत का दूसरे दिन भी हुआ आयोजन

11 मामलों की सुनवाई, 4 निपटाए, 3 पुलिस को भेजे एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा वीरवार को दूसरे दिन भी मण्डलीय आयुक्त कार्यालय धर्मशाला में जिला स्तर पर विशेष...
Translate »
error: Content is protected !!