संवेदनशील बिलासपुर प्रशासन की मानवीय पहल — बस स्टैंड पर कई दिनों से असहाय पड़े व्यक्ति को मिली चिकित्सा सहायता और सुरक्षित आश्रय

by
एएम नाथ। बिलासपुर, 02 दिसम्बर : बिलासपुर प्रशासन ने उपायुक्त राहुल कुमार के नेतृत्व में आज मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक असहाय व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षित आश्रय मुहैया करवाया। यह व्यक्ति पिछले कई दिनों से बिलासपुर बस स्टैंड के पास बीमार अवस्था में फुटपाथ पर पड़ा हुआ था, जिसकी सूचना वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप चंदेल सहित कई जागरूक नागरिकों द्वारा प्रशासन तक पहुंचाई गई थी।
सूचना प्राप्त होते ही उपायुक्त राहुल कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए। निर्देशों के अनुपालन में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और उस व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में चिकित्सकीय जांच हेतु ले जाया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद उसकी स्थिति को ध्यान में रखते हुए उसे देखभाल और सुरक्षित आवास उपलब्ध करवाने के लिए “अपना घर वृद्धाश्रम, देवली” में स्थानांतरित किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित व्यक्ति का नाम शमी है और वह मूल रूप से तमिलनाडु का निवासी है। वह कई वर्षों तक सड़क किनारे छोटे व्यवसाय (रोड वेंडर) के रूप में कार्य करता रहा, लेकिन बीमारी और असहाय परिस्थितियों के चलते हाल ही में वह स्वयं की देखभाल करने में असमर्थ हो गया था।
उपायुक्त राहुल कुमार ने जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को निर्देश दिए हैं कि व्यक्ति के दस्तावेजों का सत्यापन, स्वास्थ्य मूल्यांकन और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूर्ण की जाए, ताकि उसे औपचारिक रूप से देखभाल सुविधा में स्थान दिया जा सके। आवश्यकता पड़ने पर उसे मंडी स्थित विशेष सुविधा केंद्र स्थानांतरित करने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।
इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि जरूरतमंद और असहाय व्यक्तियों की सहायता करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में संवेदनशील दृष्टिकोण और समय पर उठाया गया कदम ही प्रशासनिक प्रतिबद्धताओं को सार्थक बनाता है।संवेदनशील बिलासपुर प्रशासन की मानवीय पहल — बस स्टैंड पर कई दिनों से असहाय पड़े व्यक्ति को मिली चिकित्सा सहायता और सुरक्षित आश्रय
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में 60 वर्ष से अधिक व 45 वर्ष से अधिक बीमार व्यक्तियों को लगेगा कोविड टीकाः एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा

को-विन 2.0 पोर्टल या आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से करना होगा पंजीकरण ऊना (1 मार्च)- अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज एक प्रैस वार्ता में बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री 11 को सौर ऊर्जा परियोजना भंजाल का करेंगे शिलान्यास : डीसी ने सिविल अस्पताल गगरेट और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाड़ी का किया औचक निरीक्षण

एएम नाथ।  ऊना, 10 जुलाई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू वीरवार को गगरेट विधानसभा क्षेत्र के भंजाल में 5 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वे मत्स्य पालन विभाग...
हिमाचल प्रदेश

12 मार्च को लगेगी लोक अदालत जिला ऊना में : नवकमल

ऊना 28 फरवरी: जिला के सभी न्यायालयों में 12 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना नवकमल ने दी। उन्होंने कहा कि अदालती मामलों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद हिमाचल की राजनीति में भूचाल तय : सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने झूठ बोलने का रिकॉर्ड बनाया : जयराम ठाकुर

डेढ़ साल से सिर्फ़ आश्वासन दिये जा रही है सुक्खू सरकार, कब होंगे काम, जनसभा में मुख्यमंत्री के सामने ही लोग कह रहे हैं 1500 नहीं मिले एएम नाथ। हमीरपुर : विधानसभा उपचुनाव में...
Translate »
error: Content is protected !!