सगी बुआ का बेटा ही निकला हत्या का आरोपी : हत्या में उपयोग किए पिस्टल को मुहैया करवाने वाले दो सगे भाई ग्रिफ्तार…..पिस्तौल 32 बोर, 1 जिंदा राउंड, 1 चला हुआ कारतूस व स्विफ्ट कार बरामद

by

होशियारपुर ।   गांव शाहपुर घाटे में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले को 24 घंटे के भीतर जिला पुलिस ने सुलझाते हुए मृतक युवक की सगी बुआ के बेटे समेत 3 कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण मृतक युवक द्वारा अपने रिश्तेदार की दुकान से हटकर अपनी दुकान खोलने की रंजिश बताई गई थी। उक्त जानकारी जिला पुलिस प्रमुख संदीप कुमार मलिक ने आज यहां पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए दी।

उन्होंने बताया कि युवक के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए एसपी (जांच) डॉ. मुकेश कुमार की निगरानी में एक टीम का गठन किया गया था, जिसमें डीएसपी गढ़शंकर जसप्रीत सिंह और गढ़शंकर व माहिलपुर थाने के प्रमुख शामिल थे। उन्होंने बताया कि उक्त टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया तथा इस दौरान घटनास्थल की ओर जाने वाले रास्तों की तकनीकी तौर पर जांच करने पर पाया गया कि कथित आरोपी नवीन कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी कोकोवाल की झुंगियां (बीनेवाल) में नवी फैशन प्वाइंट के नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान है तथा उसके मामा का लडक़ा आर्यन पुत्र अमित कुमार निवासी सीहवां उसकी दुकान पर काम करता था, जो अब गांव झुंगियां में अपनी अलग दुकान खोलना चाहता था।

उन्होंने बताया कि आर्यन का नवीन कुमार की दुकान के सभी ग्राहकों से काफी मिलना-जुलना था। नवीन कुमार को डर था कि यदि आर्यन अपनी दुकान नवीन कुमार की दुकान के साथ ही खोलता है तो उसकी दुकान की बिक्री को काफी नुकसान हो सकता है। जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि इसी रंजिश के चलते आरोपी नवीन कुमार ने अपने मामा के लडक़े आर्यन को जान से मारने की नीयत से 18 जून की रात करीब 11 बजे गढ़शंकर-नंगल रोड पर शाहपुर घट्टे में सुनसान जगह पर बहाने से अपनी कार रुकवाई तथा अपनी अवैध 32 बोर की पिस्तौल से आर्यन के सिर व छाती में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।  इस संबंध में धारा 103 (1) बीएनएस, 25/27-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी नवीन कुमार ने यह पिस्तौल आरोपी गुरमुख सिंह पुत्र सोम नाथ व गुरदीप सिंह पुत्र सोम नाथ निवासी गांव महिंदवानी से ली थी। जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि आरोपी नवीन कुमार द्वारा घटना के दौरान इस्तेमाल की गई पिस्तौल 32 बोर, 1 जिंदा राउंड, 1 चला हुआ कारतूस व स्विफ्ट कार नंबर पीबी24 ई-0923 बरामद कर ली गई है तथा आरोपी गुरमुख व गुरदीप को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा जिस कार के माध्यम से आरोपी द्वारा आरोपी नवीन कुमार को उक्त पिस्तौल मुहैया करवाई गई थी, उसे भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी गुरमुख व गुरदीप के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि उक्त तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा, जिसके बाद पूछताछ के दौरान और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ग्रिफ्तार : कॉन्स्टेबल करता था कारोबारियों के अपहरण व वसूली…किन लोगों को बनाता था शिकार…जानिए

नई दिल्ली ।दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर अपने साथियों के साथ ख्याला इलाके से कारोबारियों का अपहरण कर लिया। इसके बाद उन्हें फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर 96...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बच्चे पर शेर ने बोला हमला : गाय ने बीच में आकर… वायरल वीडियो को बनाया AI से बनाया गया ,लोग समझ रहे असली

जूनागढ़ : गुजरात के जूनागढ़ जिले में सामने आई है, जो अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुकी है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता सेहत मंत्री डा. विजय सिंगला को, पुलिस के किया ग्रिफ्तार : मुख्यमंत्री भगवंत मान का भ्रष्टाचार पर जोरदार पंच

चंडीगढ़ :  पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री  डॉ. विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने उससे ग्रिफ्तार के जांच शुरू कर दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन के ठोडो मैदान में 12वीं हिमाचल प्रदेश मास्टर गेम्ज़ का शुभारम्भ : खेल गतिविधियां सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल

सोलन में खेल परिसर निर्मित करने का होगा प्रयास सोलन :स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि खेल गतिविधियां सभी आयु...
Translate »
error: Content is protected !!