सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वाले नेक व्यक्ति के संरक्षण के लिए नए नियम लागु

by
मंडी, 23 दिसम्बर। दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के लिए प्रदेश सरकार द्वारा आपातकालीन परस्थिति में सारी स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध करवाई जाती है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ नरेन्द्र भारद्वाज ने सड़क सुरक्षा गतिविधियों के सम्बध मे कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए दी। कार्यशाला का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी मण्डी सभागार में किया गया था। कार्यशाला में जिला भर से आए चिकित्सा अधिकारियों, फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्सों ने भाग लिया। डॉ नरेन्द्र भारद्वाज ने बताया नशे में वाहन चलाना, गाड़ी चलाते समय लापरवाही, अधिक गति व मोबाईल फोन का प्रयोग सड़क दुर्घटनाा का एक बड़ा कारण है। इस कारण बड़ी संख्या में अनमोल जिंदगिंया समय से पहले काल का ग्रास बन रही हैं। उन्होंने कहा कि हम वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा के निर्धारित नियमों का पालन करके अपनी व दूसरे की जान बचा सकते हैं।
डॉ दिनेश ठाकुर जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि दुर्धटना उपरांत प्रथम एक घण्टे में यदि उचित प्राथमिक सहायता घायल व्यक्ति को मिल जाए तो उसे असमायिक मृत्यु से बचाया जा सकता है। इसके लिए सभी स्वास्थ्य संस्थानो में आवश्यक उपकरण व प्राथमिक सहायता सामग्री उचित मात्रा में व पूर्व तैयारी से होनी चाहिए।
परिवहन विभाग से आए अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटना होने पर हम सभी को नेक व्यक्ति बनकर पीड़ित की सहायता करने के लिए आगे आना चाहिए। इसकी सूचना पुलिस को देनी चाहिए। ऐसे सहायता करने वाले नेक व्यक्ति के संरक्षण के लिए मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 134 क (1) सम्मिलित कर नए नियम लागू किये हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

बल्क ड्रग पार्क के लिए अतिरिक्त राशि का आग्रह : उप-मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भेंट दौरान किया

रोहित भदसाली। शिमला :  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भेंट कर हरोली विधानसभा क्षेत्र में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क की प्रगति के बारे में चर्चा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चड़तगढ़ में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एनवाईके ने दिया जागरूकता संदेश

ऊना, 28 जुलाई: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा आरसेट्टी के सयुंक्त तत्वावधान में कम्युनिटी सेंटर चडतगढ़ के कॉन्फ्रेंस हॉल में जन-जागरण अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खुलेआम संबंध बनाने वाले मनोहरलाल धाकड़ को मिली जमानत

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर लड़की के साथ खुलेआम संबंध बनाने वाले भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ को जमानत मिल गई है। वीडियो वायरल होने के बाद एक दिन पहले ही उसे गिरफ्तार किया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईओसीएल ऊना ने बाथड़ी में आयोजित किया स्वास्थ्य जागरूकता शिविर : स्वच्छता पखवाड़ा और मिशन लाइफ के तहत 300 से अधिक ग्रामीणों को मिला लाभ

रोहित जसवाल।  ऊना, 14 जुलाई। स्वच्छता पखवाड़ा 2025 और केंद्र के मिशन लाइफ (लाइफ-लाइफ स्टाइल फॉर पर्यावरण) के तहत इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ऊना की उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स इकाई ने आज बाथड़ी गाँव में...
Translate »
error: Content is protected !!