सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत बैठक आयोजित -ऊना में 31 जनवरी तक मनाया जा रहा सड़क सुरक्षा माह : एसडीएम ऊना

by
रोहित जसवाल। ऊना, 17 जनवरी :  ऊना जिले में 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को सड़क यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। यह जानकारी एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान ने एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। इस बैठक का आयोजन सड़क सुरक्षा माह के दौरान किए जाने वाले कार्यक्रमों और जागरूकता अभियान की रूपरेखा तैयार करने के लिए किया गया था। बैठक में परिवहन विभाग, शिक्षण संस्थानों और अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
विश्व मोहन देव चौहान ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह मनाने का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों बारे जागरूक बनाना है ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझ सके। सड़क सुरक्षा माह के दौरान स्कूलों और कॉलेजों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें छात्रों को यातायात नियमों और सुरक्षित सड़क उपयोग के बारे में जानकारी दी जाएगी। माह के दौरान पुलिस और परिवहन विभाग के विशेषज्ञों के जरिए सड़क सुरक्षा नियमों, ड्राइविंग तकनीक, सड़क संकेतों के महत्व और दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों बारे जागरूक किया जाएगा।
सराहनीय कार्यों व योगदान के लिए होंगे सम्मानित
सड़क सुरक्षा माह के दौरान शिक्षण संस्थानों में क्विज़, पोस्टर मेकिंग, वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इन प्रतियोगिताओं के जरिए बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों की पालना सुनिश्चित बनाने के लिए जागरूकता संदेश दिया जाएगा। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने जिला खेल अधिकारी को 10 किलोमीटर की क्रॉस-कंट्री रेस आयोजित करवाने के निर्देश दिए ताकि लोगों में सड़क सुरक्षा नियमों की जागरूकता बढ़ सके।
प्रमुख स्थानों पर लगाएं सांकेतिक बोर्डस
एसडीएम ने एमसी ऊना और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शिक्षण संस्थान सहित प्रमुख स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने को कहा। इसके अलावा ट्रैफिक सिग्नलस, पार्किंग जोन, यू-टर्न, शार्प टर्न, बस स्टॉप पर मार्किंग और शैक्षणिक संस्थानों पर भी यातायात नियमों की जानकारी देने वाले सांकेतिक बोर्ड लगाने को कहा।
एसडीएम ने सभी अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियांे से सड़क सुरक्षा माह को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है और हर नागरिक को इसकी पालना सुनिश्चित बनानी चाहिए।
इस मौके पर जिला खेल अधिकारी उत्तम डोड, महिला आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य इंजीनियर बी एस ढिल्लों, ईओ एमसी मैहतपुर वर्षा चौधरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहंे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में AAP और कांग्रेस की राहें होंगी अलग, BJP को होगा बंपर फायदा

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अलग-अलग उम्मीदवार उतारेंगी। आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस पार्टी के साथ उनका कोई गठबंधन नहीं है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीजीआई सैटेलाईट सेंटर के निर्माण कार्य में तेजी लाएं ताकि पीजीआई सैटेलाईट सेंटर में क्षेत्रवासियों को ओपीडी की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके – अनुराग सिंह ठाकुर

निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें विभिन्न विकासात्मक कार्य ऊना, 17 जुलाई – केंद्र सरकार द्वारा जिला के लिए स्वीकृत की गई विभिन्न परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी आपसी तालमेल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लड़की ने प्‍यार का ऑफर ठुकराया : घुमाने-फ‍िराने और फिल्‍म द‍िखाने पर ज‍ितना भी पैसा खर्च क‍िया था, उससे वापस लड़के ने मांगा

कर्नाटक : प्‍यार में आपने कई क‍िस्‍से और कहान‍ियां सुनीं होंगी, लेक‍िन एक ऐसी कहानी हैं। जहां एक लड़के ने लड़की से दोस्‍ती होने के बाद उसको घुमाने-फ‍िराने और फिल्‍म द‍िखाने पर ज‍ितना भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर पंचायत चुवाड़ी और बनीखेत के वार्डों का अंतिम परिसीमन आदेश जारी : DC एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जारी किए आदेश

एएम नाथ।   उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने नगर पंचायत चुवाड़ी और नगर पंचायत बनीखेत के तहत वार्डों के अंतिम परिसीमन आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि...
Translate »
error: Content is protected !!