सड़क हादसे में 6 वर्षीय बच्चे की मौत, 5 घायल 

by

गढ़शंकर, 23 मई:  गढ़शंकर के चंडीगढ़ रोड पर गांव पनाम के पास कार और स्कूटर की टक्कर में स्कूटर सवार 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और बच्चे की मां व कार सवार समेत 5 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज गढ़शंकर सिविल अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़शंकर चंडीगढ़ रोड पर गांव पनाम के समीप उस समय हादसा हुआ जब चंडीगढ़ से होशियारपुर जा रही वैलेनो कार और गांव पनाम जा रही एक स्कूटी आपस में टकरा गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार 6 वर्षीय पवन कुमार पुत्र लवदीप, गांव पनाम की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसकी मां विंदिया गंभीर रूप से घायल हो गयी, जबकि कार चालक राम कुमार पुत्र लाल चंद निवासी गुरदासपुर, सुदेश पत्नी नरेंद्र सिंह पोजेवाल,  मुकेश पत्नी राम कुमार पोजेवाल, हरजीर सिंह पुत्र संतोख सिंह गुरदासपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष गढ़शंकर मौके पर पहुंचे और घायलों को सिविल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती कराया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार में क्या जुड़ेंगे नए चेहरे? मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सुगबुगाहट हुई तेज!

पंजाब के लुधियाना वेस्ट क्षेत्र में चुनाव की प्रक्रिया अभी बाकी है। इस बीच, आम आदमी पार्टी (AAP) में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। पार्टी के सूत्रों के अनुसार, संभावित जीत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

सीएम भगवंत मान को उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित : कहा -मां बच्चों को कहानी यह भी सुना सकती है कि पूरी आम आदमी पार्टी जेल चली गई

नई दिल्ली :   लोकसभा चुनाव के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच एक बार फिर कड़वाहट बढ़ती दिख रही है। पंजाब से लेकर दिल्ली तक नेताओं के बीच...
article-image
पंजाब

ट्रांसपोर्ट मंत्री भुल्लर पर मानहानि का केस करेंगे कहा सुखबीर सिंह बादल ने

अमृतसर : पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पर मानहानि का केस करने का एलान किया है। बादल ने कहा कि मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!