सतपाल सिंह सत्ती से मिला एसएमसी अध्यापकों को प्रतिनिधिमंडल, स्थाई नीति बनाने की मांग की

by
ऊना (21 फरवरी)- छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती से आज एसएमसी अध्यापकों के एक जिला स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की और उनके लिए स्थाई नीति बनाए जाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि एसएमसी के तहत प्रदेश में रखे गए 2555 अध्यापकों को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार नियमित किया जाए और जिस स्कूल में वह अध्यापक कार्य कर रहे हैं, उन स्कूलों में अन्य कोई रेगुलर अध्यापक उस विषय से संबंधित न भेजा जाए। एसएमसी अध्यापकों ने प्रदेश सरकार से उनके लिए स्थाई नीति बनाकर उनकी सहायता करने की मांग की। उन्होंने पीटीए, पैरा, पैट, ईजीएस, पीरियड आधार उर्दू व पंजाबी अध्यापकों की तर्ज पर अनुबंध नीति का प्रावधान करने का आग्रह किया।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मामला प्रदेश सरकार के संज्ञान में है तथा सरकार सहानुभूतिपूर्वक उनकी मांगों पर विचार कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व बाई-साईकिल दिवस पर 3 जून को निकाली जाएंगी जागरूकता साईकिल रैली: एडीसी

ऊना: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 3 जून को आयोजित होने वाले विश्व बाई-साईकिल दिवस को लेकर आज नेहरू युवा केंद्र ऊना ने एक बैठक का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ऊना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

‘न मेरे पास आपदा राहत फंड और ना मैं कैबिनेट में मंत्री’….बयान देकर घिर गई सांसद कंगना , फिर कंगना ने सफाई में क्या कहा जाने?

हिमाचल में बारिश-बाढ़ और बादल फटने से आई त्रासदी के बीच एक ओर राहत और बचाव का काम जारी हैl तो दूसरी ओर मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत लगातार विवादों से घिरी हैंl...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 30 अक्टूबर को सरकार द्वारा इंतकाल अदालतें लगेगी : प्रदेश में करीब 25000 इंतकाल के मामले लटके हुए

शिमला: हिमाचल प्रदेश में जमीन खरीदने के बाद इंतकाल का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, प्रदेश सरकार सालों से लटके इंतकाल के केसों के लिए निपटारे के लिए 30...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहली जून से ऑनलाइन भर सकेंगे 33 सवालों की जानकारी : हिमाचल में घर बैठे भी कर सकते हैं जनगणना

एएम नाथ । शिमला, 29 मई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में जनगणना-2027 का पहला चरण 16 जून से शुरू होने जा रहा है। यह चरण 15 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस दौरान पूरे प्रदेश में...
Translate »
error: Content is protected !!