सत्ती ने पूना में सुनी जनसमस्याएं, विकास कार्यों का लिया जायजा

by

ऊना : 16 जुलाई – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज विकास खंड ऊना के गांव पूना का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनीं। उन्होंने गांववासियों को समस्यों के समुचित समाधान आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए ताकि विकास योजनाओं को समयावधि में पूर्ण किया जा सके।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश में 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविड वैक्सीनेशन की निशुल्क बूस्टर डोज़ लगाने के लिए विशेष अभियान आरंभ हो चुका है। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई से शुरु इस विशेष अभियान के तहत 75 दिनों तक निशुल्क बूस्टर डोज़ लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि गत कुछ दिनों से कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। ऐसे में मास्क का प्रयोग, निर्धारित सामाजिक दूरी, हाथों की सफाई सहित अन्य सुरक्षा नियमों का पालन करें और निशुल्क बूस्टर डोज़ अवश्य लगवाएं ताकि कोरोना महामारी को पूरी तरह से समाप्त किया जा सके।
इस अवसर पर खादी बोर्ड के निदेशक सागर दत्त भारद्वाज, प्रधान बीनेवाल सुखराज कौर, उपप्रधान जीत सिंह, पूर्व प्रधान शीतल सिंह, अमरीक सिंह ढिल्लों, चनण सिंह, धर्म सिंह, बलबीर सिंह, दीदार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में लगभग 30 मिलियन लोग कोरोनरी धमनी रोग से पीड़ित : डॉ. एचके बाली

रोहित भदसाली। होशियारपुर , 1 सितंबर: “35 साल से अधिक पुरुषों में दिल के दौरे के मामले में भारत दुनिया में शीर्ष पर है और अगले दशक तक हृदय रोग भारत में मृत्यु और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी 3.0 में पहला फ़ैसला किसानों के खाते में बीस हज़ार करोड़ सीधे ट्रांसफ़र : जयराम ठाकुर

प्रदेश में क़ानून व्यवस्था गर्त में, सरकार ने लोगों का जीवन भगवान भरोसे छोड़ा,  क़र्ज़ लेने का सिलसिला लगातार जारी, सुक्खू सरकार ने फिर लिया 1200 करोड़ का क़र्ज़ एएम नाथ। शिमला :  नेता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनीष तिवारी ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, पंजाब विश्वविद्यालय के पुनर्गठन पर जताई चिंता

चंडीगढ़/नई दिल्ली, 6 नवंबर — चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने गुरुवार को भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और केंद्र सरकार द्वारा पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट और सिंडिकेट के पुनर्गठन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुर्गा कॉलोनी ढली जल्द जुड़ेगा सड़क सुविधा सेः अनिरुद्ध सिंह

शिमला, 16 नवंबर-ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज यहां दुर्गा कॉलोनी ढली में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। ग्रामीण विकास मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार का...
Translate »
error: Content is protected !!