सत्ती ने 56 टाॅपर बच्चियों को दी 21-21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

by

राजकीय कन्या महाविद्यालय लाल सिंगी में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस
ऊना, 11 अक्तूबर – अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिलास्तरीय समारोह का आयोजन आज राजकीय कन्या महाविद्यालय, लाल सिंगी में किया गया, जिसकी अध्यक्षता छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने की। समारोह का शुभारंभ असूज नवरात्र के उपलक्ष्य पर 51 कन्याओं का कंजक-पूजन कर किया गया। मुख्यातिथि ने इस मौके पर कन्याओं के चरण धोए और माता की चुनरी भंेट कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि बालिकाओं को संरक्षण प्रदान करने और लड़कों की भांति उन्हें भी समाज की मुख्यधारा में आगे आने का मौका देने के लिए जन साधारण को प्रेरित करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि लड़कियों की शिक्षा और उनके सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करने पर ध्यान केन्द्रित करना भी बालिका दिवस मनाए जाने का एक मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां बेटों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो अथवा स्वास्थ्य, प्रशासनिक सेवा, अनुसंधान, राजनीति सहित अन्य सभी क्षेत्रों में लड़कियां अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।
सतपाल सिंह सत्ती ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसी समय चिंता का विषय रहा शिशु लिंगानुपात जिला प्रशासन के सार्थक प्रयासों के फलस्वरुप ही आज बेहतर स्थिति मंें है और आशा है कि आने वाले समय में इस अंतर में और अधिक सुधार देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रसव पूर्व लिंग जांच पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा ताकि लिंगानुपात की असमानता को कम किया जा सके। उन्होेंने कहा कि बेटियों के प्रति मानसिकता में बदलाव लाने के लिए बेटियों के उत्थान के लिए गरिमा योजना, शगुन योजना, मेरे गांव की बेटी मेरी शान जैसी कई योजनाएं जिला प्रशासन के सहयोग से क्रियान्वित की जा रही हैं।
इस मौके पर सतपाल सिंह सत्ती ने हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड सहित आईसीएससी और सीबीएससी में 10वीं और 12वीं कक्षाओं की 56 टाॅपर बालिकाओं को 21-21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने 13 पात्र परिवारों को शगुन योजना के तहत 31-31 हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस सतनाम सिंह, सीडीपीओ ऊना कुलदीप सिंह दयाल, सीडीपीओ बंगाणा हरीश मिश्रा, सीडीपीओ अंब अनिल कुमार, सीडीपीओ गगरेट रवि शंकर भारद्वाज और महाविद्यालय के प्रधानाचार्य आर.के. शर्मा, महिला कल्याण बोर्ड की सदस्य मोनिका सिंह, सक्षम गुड़िया बोर्ड की सदस्य डाॅ. देव कला सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डाॅ. शांडिल ने किया राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेले का विधिवत शुभारम्भ : मेले में पारम्परिक एवं रंग-बिरंगे परिधानों में सैंकड़ों लोग प्रसिद्ध माँ शूलिनी मन्दिर में एकत्र हुए और मंगलमयी शोभायात्रा में लिया भाग

सोलन : सोलन की अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी में अपार श्रद्धा एवं विश्वास का प्रतीक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेले का आज सोलन में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ शुभारम्भ हुआ। मेले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट का EC को आदेश : आप की सरकार नहीं बनी तो मुफ्त की योजनाएं खत्म : ऐसे फोन कॉल पर बैठी जांच

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को चुनाव आयोग को उन आरोपों की जांच करने की इजाजत दी है जिसमें कहा गया है कि आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोट मांगने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय – सफेदा,पापुलर और बांस तथा खैर व अन्य पेड़ों की कटाई पर प्रतिबंध

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। मंत्रिमंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

40 नए उद्योग हिमाचल में लगेंगे : नौकरी के खुलेंगे द्वार, नामी कंपनियों से मिले निवेश के प्रस्ताव

हिमाचल प्रदेश में 40 और नए उद्योग लगेंगे। कई बड़े औद्योगिक समूहों ने बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने की इच्छा जताई है। उद्योग विभाग को 200 करोड़ से ज्यादा निवेश के...
Translate »
error: Content is protected !!