सत्ती 19 मार्च से करेंगे एक दिन एक गांव कार्यक्रम का शुभारंभ

by
ऊना 17 मार्च: छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती 19 मार्च से एक दिन एक गांव कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत सतपाल सिंह सत्ती ऊना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विकासात्मक कार्यों क शिलान्यास एवं उद्धघाटन करेंगे। सत्ती ने कहा कि एक दिन एक गांव कार्यक्रम का उद्देश्य गत सवा चार वर्षों में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकासात्मक कार्यों की लोगों को जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत ऊना विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में प्रतिदिन लोगों की जन समस्याएं सुनी जाएंगी तथा पंचायत में किए गए विकासात्क कार्यों पर चर्चा की जाएगी।
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती 19 मार्च को प्रातः 11 बजे छतरपुर टाढा व ऊना में औषधाय का भूमि पूजन, पंचायत घर का उद्धघाटन व मोहल्ला चैधरी रोड़ का भूमि पूजन करेंगे। इसके अतिरिक्त सायं 3 बजे ग्राम पंचायत टाढा में जनसमस्याएं सुनेंगे तथा खादी बोर्ड के चेयरमैन के साथ बैठक करेंगे। सतपाल सिंह सत्ती सायं 6 बजे भारतीय जनता युवा मोर्चा के साथ बैठक करेंगे।
20 मार्च को डिग्री काॅलेज ऊना में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके अलावा दोपहर 2 बजे जन समस्याएं सुनेंगे। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती 21 मार्च को घुमारमीं के प्रवास पर रहेंगे। 22 मार्च को सतपाल सिंह सत्ती प्रातः 11ः30 बजे खानपुर में दलीप हाऊस से मोक्षधाम लिंक रोड़ का उद्धघाटन करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे ग्राम पंचायत खानपुर में जन समस्याएं सुनेंगे। 23 मार्च को प्रातः 12 बजे अबादा वराना के जीएमएस वराना में पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके उपरांत ग्राम पंचायत वराना में जन समस्याएं सुनेंगे। 24 मार्च को प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत लालसिंगी लोअर स्कूल में बैठक करेंगे तथा इसके उपरांत उपनिदेशक एलिमेंटरी एजुकेशन के साथ जन समस्याएं सुनेंगे। सत्ती 25 मार्च को ऊना में चडतगढ़ ब्रिज का भूमि पूजन करेंगे तथा जनसमस्याएं सुनेंगे।
इसके अतिरिक्त सतपाल सिंह सत्ती 26 मार्च को जनसभा/जनसमस्याएं सुनेंगे। 27 मार्च को प्रातः 10 बजे जीएमएस स्टेडियम जलग्रां व जीएसएसएस बहडाला स्टेडियम के शिलान्यास के दौरान वन व खेल मंत्री के साथ में रहेंगे। इसके अलावा सायं 4 बजे अप्पर देहलां स्टेडियम का उद्धघाटन करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी कार्यकाल में बॉर्डर तक सुदृढ़ हुई सड़क और संचार सेवाएं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चलेगी हिमाचल की जनता  : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :   पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में विकास की रफ्तार बढ़ाने का श्रेय केंद्र की भाजपा सरकार को ही जाता है जबकि इतने वर्षों तक कांग्रेस ने राज किया लेकिन प्रदेश विकास को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने प्रस्तावों की समयबद्ध पूर्ति एवं फील्ड सत्यापन को सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

वन अधिकार अधिनियम के प्रस्तावों को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति बैठक का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष : सुजानपुर के हितों की आवाज़ उठाने पर राणा की विधायक़ी गई: जयराम ठाकुर

एएम नाथ। हमीरपुर :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के विधान सभा उपचुनाव प्रत्याशी राजिंदर राणा के नामांकन में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा के नुकसान की भरपाई के लिए एरिया स्पेसिफिक प्लान की आवश्यकता : जयराम ठाकुर

आपदा से हुए नुकसान के मूल्यांकन के बाद दिल्ली जाकर करेंगे निवेदन एएम नाथ। मंडी : आपदा में हुए नुकसान का आकलन करने रविवार को थुनाग आ रहे अंतर मंत्रालयीय केंद्रीय दल के दौरे...
Translate »
error: Content is protected !!