सधारी गांव की डूबती पुलिया, पांगी की डूबती उम्मीदें  – विधायक जनक राज ने सरकार को घेरा

by
एएम नाथ। चम्बा  :  पांगी विधानसभा क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत शूण के सधारी गांव की पुलिया से प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर गुजरते ग्रामीणों की स्थिति अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है। यह आरोप भरमौर के विधायक डॉक्टर जनक राज ने सरकार पर लागाया।
डॉ. जनक राज के मुताबिक सिंधारी नाला पर बनी यह पुलिया पानी के निरंतर बढ़ते स्तर के कारण अब खतरे का प्रतीक बन चुकी है। लेकिन सरकार की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
 उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पूंजीगत व्यय (Capital Expenditure) के लिए धन की भारी कमी के चलते सबसे अधिक मार ऐसे पिछड़े और भौगोलिक दृष्टि से विषम क्षेत्रों पर पड़ रही है। वर्तमान सरकार की आर्थिक और प्रशासनिक विफलताओं के कारण विकास कार्यों के लिए धन ही नहीं बचा है।
व्यवस्था परिवर्तन पर डॉ. जनक राज ने कहा है कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर सत्ता में आई सरकार ने जिन वादों के साथ जनता को भ्रमित किया, आज वही सरकार पांगी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों की घोर अनदेखी कर रही है। मेरे विधानसभा क्षेत्र की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है।
स्थानीय विधायक और पांगी की जनता ने सरकार से मांग की है कि सधारी गांव की पुलिया की स्थिति को आपातकालीन दृष्टि से देखें और तुरंत स्थायी समाधान के लिए आवश्यक बजट जारी कर कार्य आरंभ करवाएं। ताकि यहां के लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। यह केवल एक पुलिया नहीं, बल्कि सैकड़ों ग्रामीणों की जान और जीवन की बात है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

भतीजी की दुष्कर्म के बाद चाचा ने हत्या कर दी :आरोपी चाचा को गिरफ्तार

शिमला: हिमाचल के शिमला में एक चाचा ने अपनी भतीजी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाबा बालक नाथ के अब आसानी से होंगे दर्शन: DC हेमराज बैरवा

बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास कर्मचारियों ने जताया जिलाधीश का आभार हमीरपुर 21 अक्तूबर। जिलाधीश एवं बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के आयुक्त हेमराज बैरवा ने कहा है कि उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत  : ककीरा स्कूल के 28 लाख 59 हजार  की राशि से नवनिर्मित साइंस ब्लॉक का किया लोकार्पण 

विद्यार्थी जीवन में बहुआयामी गतिविधियां अनुशासन और नेतृत्व  क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण एएम नाथ। चंबा (ककीरा) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककीरा में आयोजित ज़िला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विमल नेगी की मौत पर सरकार का चर्चा से भागना हैरानी भरा : जयराम ठाकुर

सीबीआई की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना विपक्ष का शर्मनाक कृत्य , परिजनों पर सरकार के मंत्रियों ने डाला दबाव एफआईआर में एक अधिकारी का नाम क्यों नहीं डाल रही है सरकार एएम नाथ। शिमला...
Translate »
error: Content is protected !!