सफाई कर्मियों को सप्ताह में एक दिन का मिलेगा अवकाश : सफाई  कर्मियों की स्थाई नियुक्ति को लेकर उठाए जाएं आवश्यक कदम-अंजना पंवार

by
एएम नाथ। चंबा, 23 फरवरी :    राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार ने कहा है कि ज़िला के सभी स्थानीय निकायों एवं विभिन्न विभागों में सफाई  कर्मियों की स्थाई नियुक्ति करने को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएं तथा मामला राज्य सरकार के सम्मुख प्रस्तुत किया जाए ताकि ऐसे कर्मियों के बच्चों के भविष्य को सुरक्षित  बनाया जा सके ।
वे आज सफाई कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं के  समाधान तथा पुनर्वास और स्वरोजगार  को लेकर बचत भवन में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रही थीं। अंजना पंवार ने सफाई  कर्मियों  को समाज का अभिन्न हिस्सा बताते हुए इनके आर्थिक और सामाजिक स्तर को और सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि नगर परिषद चंबा, डलहौजी तथा नगर पंचायत चुवाड़ी के तहत आने वाले सफाई कर्मियों की पदोन्नति को लेकर संयुक्त रूप से मामला तैयार कर उपायुक्त को प्रेषित किया जाए। साथ में उन्होंने अनुकंपा मामले में भी प्राथमिकता रखने के निर्देश जारी किए।
पक्का  टाला मोहल्ले में भूस्खलन से प्रभावित हो रहे परिवारों को लेकर  उन्होंने ज़िला प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया ।
उपाध्यक्ष ने विभिन्न समस्याओं  के समाधान को लेकर सफाई कर्मियों के साथ संवाद करते हुए नगर परिषद के अधिकारियों को सप्ताह में एक दिन   कर्मियों को  अवकाश उपलब्ध करवाने को निर्देशित किया।
साथ में सफाई कर्मचारियों की वर्ष में दो बार संपूर्ण स्वास्थ्य जांच  करवाने तथा उन्हें  पहचान पत्र जारी करने  सहित मौसम के अनुसार वर्दी इत्यादि की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित बनाने तथा कार्यस्थल पर चेंजिंग रूम की सुविधा भी उपलब्ध करवाने को कहा।
अंजना पंवार  ने महिला कर्मियों की सुविधा की दृष्टिगत  उनके कार्य समय अवधि को  स्कूल के समय के अनुरूप तय करने के निर्देश भी दिए ।
उन्होंने सफाई कर्मचारियों की आवासीय बस्तियों के समीप सामुदायिक भवन बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन में लाइब्रेरी की सुविधा भी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित बनाई जाए।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष का  स्वागत किया। उन्होंने दिए गए निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित बनाने का आश्वासन देते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि दिए गए निर्देशों की  शीघ्र अनुपालना  कर  कृत कार्यवाही से आयोग को   अवगत करवाया  जाएगा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी राहुल चौहान, सहायक आयुक्त पीपी सिंह, एसडीएम चंबा  अरुण शर्मा, ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी  सहित  सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ईवीएम व वीवीपेटस की एफएलसी (फंक्शनलटी जांच) के विषय में बैठक आयोजित

ऊना, 11 सितम्बर – भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार जिला मुख्यालय ऊना में आगामी 18 सितंबर 2023 को ईवीएम व वीवीपट्स की एफएलसी (फंक्शनलटी जांच) आरंभ होने जा रही है यह जानकारी उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देश के लिए दान” अभियान में हिमाचल प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने भी दिया योगदान 

एएम नाथ। चम्बा :    आगामी लोकसभा चुनाव से पहले, कांग्रेस ने “देश के लिए दान” नामक एक ऑनलाइन अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है जिसका आरम्भ 18 दिसंबर को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विट : लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लें

‘लोकतंत्र के उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट कर लिखा कि हिमाचल प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान का दिन है। देवभूमि के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेलका में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन : कार्यक्रम में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत

एएम नाथ। चम्बा जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय चंबा की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेलका में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में उपायुक्त मुकेश रेपसपाल...
Translate »
error: Content is protected !!