सब्जी विक्रेता को घायल कर दस हजार रुपये व मोबाइल फोन लूटा।

by

माहिलपुर – गढ़शंकर के गांव कूकड़ा से माहिलपुर सब्जी मंडी से सब्जी खरीदकर बेचने वाले सब्जी विक्रेता को बाइक सवार तीन नकाबपोश लूटेरों ने सैला खुर्द के पास घायल कर दस हजार रुपये व मोबाइल फोन लूटने के आरोप में माहिलपुर थाने में मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में खुलू पुत्र हरद्वारी वासी कूकड़ा थाना माहिलपुर ने बताया कि वह 26 अगस्त को सुबह साढे पांच बजे माहिलपुर मंडी से सब्जी लेने जा रहा था इस दौरान वह जब बद्दोआन गांव के पास पहुंचा तो सैला खुर्द की और से आये तीन बाइक सवार युवक जिन्होंने अपने चेहरों को कपड़े से ढका हुआ था ने उसकी बाइक की चाबी निकाल कर उसे घायल कर उसके से मोबाइल फोन व जेब से दस हजार रुपये निकाल कर बाइक पर सवार होकर सैला खुर्द की ओर फरार हो गए। थाना माहिलपुर पुलिस ने खुलू पुत्र हरद्वारी की शिकायत पर तीन अज्ञात लूटेरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

खुवासपुर हीरा स्कूल में 27 नवंबर को लगेगी बाल पुस्तकों की प्रदर्शनी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बच्चों में साहित्यिक रुचि और उनकी सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘नक्कियां करुंबलां’ प्रकाशन संस्था लगातार विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में सुर संगम एजुकेशनल...
article-image
पंजाब , समाचार

दिल्ली और पंजाब के मुख्‍यमंत्री पहुंचे अयोध्या, परिवार सहित रामलला के किए दर्शन

अयोध्‍या :  दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को अयोध्‍या पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में भगवान श्री रामलला का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान दोनों...
article-image
पंजाब

King Edward Public School Tuto

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 1 : The Under-14 football team of King Edward Public School, achieved a remarkable milestone by securing the first runner-up trophy in the CBSE Cluster-18 Football Tournament. The tournament was hosted at...
Translate »
error: Content is protected !!