समाज में शांति स्थापित करना कानून का अंतिम लक्ष्य, न्याय पाना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार : विशाल कौंडल

by
एएम नाथ। चंबा 20 मार्च :    जिला विधिक साक्षरता प्राधिकरण चंबा द्वारा बालू हिपा सभागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों के लिए आयोजित इस जागरूकता शिविर की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा  प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज चंबा विशाल कौंडल ने की।
इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में  कहा कि लोगों को कानूनी पहलुओं की सही जानकारी होना जरूरी है।  उन्होंने आपसी सहमति और मध्यस्थता के द्वारा मामलों को हल करने पर बल दिया । उन्होंने कहा कि विधिक साक्षरता शिविरों का उद्देश्य लोगों को अधिकारों तथा कानूनी पहलुओं  की जानकारी मुहैया करवाना तथा उन्हें सस्ता, सुगम व समय पर न्याय प्रदान करना  है । विशाल कौंडल  ने कहा कि समाज में शांति स्थापित करना कानून का अंतिम लक्ष्य है और न्याय पाना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है।
 इससे पूर्व अधिवक्ता डीपी मल्होत्रा ने दिन प्रतिदिन हो रहे रही सड़क दुर्घटना के अलावा नालसा व मोटर वाहन संबंधी इंश्योरेंस के विषय में जानकारी सांझा की।
उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी ने उपस्थित लोगों को  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) का गठन कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सेवाएं प्रदान करने और विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए लोक अदालतों के आयोजन बारे महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम विकास के अलावा अनुराग ठाकुर ,अब्दुल शेखर, जितेंद्र सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

0-6 आयु वर्ग के 50 हज़ार शिशुओं की होगी एनीमिया जांच -एडीसी डाॅ अमित कुमार शर्मा

21 मार्च से 4 अप्रैल तक जिला ऊना में मनाया जाएगा पोषण पखवाड़ा ऊना  19 मार्च – स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा और पोषण पखवाड़ा के तहत आज जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहल गाँव के लिए राहत, डॉ. जनक राज के प्रयास लाए रंग : ग्रीनको प्रोजेक्ट बुझाएगा लाहल गांव के लोगों की प्यास

पानी की दिक्क़त को दूर करने को प्रोजेक्ट खर्च करेगा 63 लाख रुपये एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) :.जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लाहल गांव के लोगों को बरसात के मौसम में भी पानी की कमी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुंभ में आ रहे श्रद्धालुओं के लिए बनते प्रसाद में दरोगा ने फेंकी राख : सस्पैंड

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने भोजन-पानी की व्यवस्था की थी। लेकिन एक वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सुर्खियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

धर्मशाला, 29 नवंबर। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने धर्मशाला में होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए उचित प्रबंधों और व्यवस्थाओं को लेकर आज बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में जिला प्रशासन और...
Translate »
error: Content is protected !!