समारोह में विधायक नीरज नैय्यर मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

by

एएम नाथ। चम्बा, 15 मार्च : सदर चम्बा के विधायक नीरज नैय्यर आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

विधायक ने इस अवसर पर महाविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक, खेलकूद एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
नीरज नैय्यर ने कॉलेज की शैक्षणिक तथा बहुआयामी गतिविधियों में विद्यार्थियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है तथा विद्यार्थी देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विधायक ने साथ ही यह भी कहा कि प्रदेश सरकार दुर्गम एवं पिछड़े क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय चंबा में एमबीए, एमसीए, एम.कॉम और एम.ए. इन सोशियोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण कोर्स शुरू किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को अब इन कोर्सों की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षा के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विधायक ने जिले में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का जिक्र भी अपने संबोधन में किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। विधायक ने महाविद्यालय चंबा को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 11 हजार रुपये देने की घोषणा की।
इससे पूर्व विधायक नीरज नैय्यर ने डॉ. सुखदेव शर्मा द्वारा अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय स्वदेश शर्मा की स्मृति में महाविद्यालय के डिजिटल पुस्तकालय को और विकसित करने के कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।
प्राचार्य राकेश राठौर ने इस कक्ष के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. सुखदेव शर्मा द्वारा 10 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाई गई है, जिसमें से 5 लाख रुपये पुस्तकों के लिए और 5 लाख रुपये का फर्नीचर स्थापित किया गया है। विधायक नीरज नैय्यर ने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. सुखदेव शर्मा का आभार जताया।
प्राचार्य उत्कृष्ट महाविद्यालय चंबा राकेश राठौर ने वार्षिक प्रतिवेदन 2025–26 प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय का स्टाफ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 27 अप्रैल से चार मई तक चंबा प्रवास पर रहेंगे 

एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 27 अप्रैल से चार मई तक चंबा प्रवास पर रहेंगे।  विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 27 अप्रैल को सायं 8:30...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संसदीय प्रणाली लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा: एडीसी

ऊना, 19 फरवरी: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज ऊना स्थित एनआईसी में नेहरु युवा केन्द्र द्वारा ऊना व बिलासपुर दो जिलांे का वर्चुअल माध्यम से जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अननेचुरल सेक्स करते प्रिंसिपल और महिला टीचर का वीडियो स्टाफ ने किया था शूट : स्टूडेंट्स के परिजनों ने दिए थे पैसे

राजस्थान। चित्तौड़गढ़ के एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल और लेडी टीचर के ‘आपत्तिजनक’ वीडियो ने बड़ी खलबली मचा दी है. सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज लीक होने के बाद प्रिंसिपल और लेडी टीचर को...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

जमानत याचिका फिर खारिज : मनी लांड्रिंग मामले में आप नेता सुरिंदर जैन की

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन व दो अन्य लोगों की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीबीआई अदालत की ओर से वीरवार को फिर से जमानत याचिका रद्द कर दी गई है।...
Translate »
error: Content is protected !!