सयुंक्त लड़ाई लड़कर ही जाति मुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता – सिद्धू

by

डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट की पंजाब इकाई होशियारपुर ने गढ़शंकर में जन जागरूकता सेमीनार करवाया
गढ़शंकर । भारत के शोषित समाज की मुक्ति के लिए अपना पूरा जीवन खपा देने वाले डॉ बी.आर. अम्बेडकर की जयंती आज डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट की पंजाब इकाई होशियारपुर ने गढ़शंकर में जन जागरूकता सेमीनार करवाया। इस सेमिनार की अध्यक्षता मुकेश कुमार, इंद्रजीत कौर, खुशविंदर कौर ने की। सेमिनार को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रख्यात साहित्यकार अजमेर सिद्धू ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर के जीवन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। उनकी शिक्षा किसी एक वर्ग के लिए नही पूरे समाज के शोषित वर्ग के लिए है। उन्हींनो कहा कि भारतीय जनता के मुख्य शत्रु पूंजीवाद और मनुवाद है। उन्होंने इन दोनों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ कर ही जाति मुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।
इस मौके पर डीटीएफ के प्रदेश महासचिव मुकेश कुमार, बलवीर खानपुरी, इंदरजीत कौर , खुशविंदर कौर डीपीई, सोढी राम व बलराम बाला, नारंजन सिंह चांदपुर रुड़की, जरनैल सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा व स्वास्थ्य मानव के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इनकी उच्च लागत कर सरकारें आम लोगों से इन अधिकारों को छीन रहे हैं। इस समय सतपाल केलर, मनजीत सिंह बाबा, जगदीप सिंह, अमरजीत सिंह बांगड़, संजीव कुमार, विपन भामियां, तर्क नेता डॉ. राम लाल, तरलोक सिंह मिंटू कालेवाल लल्लियां, किरणजीत सिंह हैप्पी कालेवाल और सन्नी कुमार, जीवन जागृति मंच के सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक हरदेव राय, डॉ बीआर अंबेडकर मिशन ट्रस्ट से हरिलाल नफरी, सेवानिवृत्त तहसीलदार राजिंदर सिंह व पीतांबर लाल सूद ने भी हिस्सा लिया। अंत में सुखदेव डानसीवाल ने सेमिनार में आए सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिवसेना नेता हरविंदर सोनी को गोली मारने वाले कश्मीरा सिंह का केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चला कर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाए पंजाब पुलिस : रणजीत राणा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिवसेना कार्यालय कमेटी बाजार से जारी प्रेस नोट में रणजीत राणा ने कहा कि शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के राज्य उपप्रमुख व गौ सांसद हरविंदर सोनी को 12 अप्रैल 2015 को...
article-image
पंजाब

डी.ए.वी. कॉलेज होशियारपुर, इग्नू अध्ययन केंद्र 2216 ने 22 सितंबर, 2024 को छात्रों के साथ आमने-सामने प्रेरण बैठक का  आयोजन किया गया 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   प्रोफेसर (डॉ.) विनय कुमार (एचओआई) के गतिशील नेतृत्व में, डी.ए.वी. कॉलेज होशियारपुर, इग्नू अध्ययन केंद्र 2216 ने 22 सितंबर, 2024 को छात्रों के साथ आमने-सामने प्रेरण बैठक का आयोजन किया। बैठक...
article-image
पंजाब

190 ग्राम नशीले पदार्थ समेत दो गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

भास्कर न्यूज l गढ़शंकर  l गढ़शंकर पुलिस ने अमरप्रीत सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी गांव बागवाई निवासी को 190 ग्राम नशीले पदार्थों के साथ व उससे पूछताछ के बाद मनीष उर्फ जस्सा प्रधान पुत्र...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के चंडीगढ़ चौक का नाम महाराणा प्रताप जी के नाम पर रखा गया

हलका विधायक ने किया चौक का उद्घाटन गढ़शंकर :  गढ़शंकर इलाके के राजपूत बिरादरी की लंबे समय से मांग थी कि जिन शूरवीरों ने देश के लिए कुर्बानियां प्रदान की हैं तथा जिन्होंने देश...
Translate »
error: Content is protected !!