सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टर 24 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक : हिमाचल प्रदेश में रही शनिवार को चिकित्सा सेवाएं बाधित

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के डाक्टर सरकार से नाराज हैं। उनकी नाराजगी न केवल चिकित्सकों को सही प्रोटेक्शन न ं मिल पाने से है, बल्कि कई और मुद्दे हैं, जिनको बार-बार सरकार से उठाने पर केवल आश्वासन मिल रहे हैं। अब जल्द ही उनकी मांगों को सरकार ने पूरा नहीं किया, तो आने वाले समय में यह लोग दोबारा से संघर्ष पर उतरेंगे, जिससे आम जनता को सबसे अधिक परेशानी होगी। इन दिनों देश भर के चिकित्सक संघर्ष कर रहे हैं, क्योंकि कोलकाता में एक महिला डाक्टर के साथ अमानवीय व्यवहार हुआ है।

हिमाचल प्रदेश में भी चिकित्सक विरोध में उतरे हैं, जिन्होंने शनिवार को चिकित्सा सेवाएं बाधित कीं। शनिवार सुबह से सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टर 24 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक पर चले गए। हड़ताल से प्रदेश भर में ओपीडी सेवाएं प्रभावित हैं। हालांकि, आपातकालीन सेवाएं जारी हैं। हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ के महासचिव डा. विकास ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था स्टेट हेल्थ प्रोटेक्शन एक्ट जो कि केंद्रीय हेल्थ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत है, को शीघ्र अति शीघ्र लागू किया जाए, क्योंकि यहां पर डाक्टरों के साथ अनैतिक व्यवहार की घटनाएं पूर्व में पेश आ चुकी हैं। इस संदर्भ में भी संघ ने चिकित्सकों की सुरक्षा के साथ-साथ हेल्थ इंस्टीट्यूशन में हैल्थ केयर पर्सन फॉर हैल्थ केयर प्रोफेशनल्स और इंस्टीट्यूशन प्रॉपर्टी प्रोटेक्शन एक्ट के तहत नियम लागू करने की मांग कर रखी है, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी इस समस्या को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दरकिनार कर दिया गया। आज भी हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था स्टेट हैल्थ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत नहीं है, जिससे उनमें नाराजगी है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की ड्यूटी करने की अवधि निर्धारित की जाए क्योंकि वर्तमान में इसकी कोई समयावधि नहीं है। कई जगहों पर राजकीय सेवाएं देने के लिए स्टाफ नर्सों और महिला चिकित्सकों एवं चिकित्सकों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण एक खौफ का माहौल बन गया है। इससे उन्हें मानसिक प्रताडऩा का सामना करना पड़ रहा है।

संघ की सरकार से मांग है कि प्रदेश के समस्त हेल्थ प्रोफेशनल्स की सुरक्षा व्यवस्था और हेल्थ प्रोटेक्शन नियम शीघ्र लागू किए जाएं। हिमाचल में भी चिकित्सक कई संस्थानों पर दिन-रात सेवाएं दे रहे हैं। स्वास्थ्य संस्थान जहां रात्रि सेवाएं दी जाती हैं, वहां कोई भी चिकित्सक तैनात नहीं है तो इधर-उधर से डेपुटेशन करके जुगाड़ के सहारे स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही है। वहीं कई जगह पर एक या दो चिकित्सक हैं। वहां यह तो एक.एक माह तक दिन.रात सेवाएं देनी पड़ रही है या 15-15 दिन दैनिक और 15 दिन रात्रि सेवाएं देनी पड़ रही है। संघ ने मांग की है कि चिकित्सकों की ड्यूटी करने की अवधि निर्धारित की जाए और ऐसे संस्थानों को सुदृढ़ किया जाए। डा. विकास ठाकुर ने कहा कि सरकार आदर्श स्वास्थ्य केंद्र समर्पित कर रही है लेकिन चिकित्सकों को पहले 1 साल के बाद ही पीजी करने के लिए भेज दिया जाता था, लेकिन अब उन्हें 1 से 4 साल के बाद पीजी करने के लिए भेजा जा रहा है और उनके इंसेंटिव माक्र्स भी इस अवधि को पूरा करने के बाद दिए जा रहे हैं। इसे पहले की तर्ज पर उनके डेट ऑफ ज्वाइनिंग से जोड़ा जाए। इस संदर्भ में पहले भी संघ कई बार संशोधन करने की मांग उठा चुका है लेकिन कोई भी ठोस कदम इस संदर्भ में विभाग ने नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि संघ ने अपनी मांगें कई बार स्वास्थ्य विभाग के सामने रखी। इस संदर्भ में 56 दिन संघर्ष का रास्ता भी अपनाया। हर बार संघ को आश्वासन दिया जाता है और विभाग उनकी मांगों को लेकर कोई भी सुनवाई नहीं करता है। इतना ही नहीं संघ के पदाधिकारियों को ट्रांसफर करके प्रताडि़त किया जा रहा है जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

12 वर्षीय बच्चे की मौत , मोटरसाईकल स्वार तीनों युवको समेत 9 गंभीर घायल : महिला की कानों से सोने की वालियां छीन कर मोटरसाईकल पर फरार हुए युवकों को मोटरसाईकल इरटिगा कार से टकराया

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव मोरांवाली के निकट तीन मोटरसाईकल स्वार युवकों दुारा स्कूटी पर पति के साथ जा रही महिला की सोने की वालिया छीनी और तेज रफतार से भाग रहे थे तो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इलेक्शन कमीशन की बड़ी तैयारी, बिहार विधानसभा चुनाव सहित इन राज्यों में उप चुनाव के लिए 320 आईएएस और 60 आईपीएस की नियुक्ति

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) संविधान के अनुच्छेद 324 द्वारा उसे प्रदत्त पूर्ण शक्तियों और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 20बी द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत एक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के संचालन पर निगरानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयघोषों से गूजां ऊना – ऊना नगर के संस्थापक बाबा साहिब सिंह को श्रद्धा सुमन भेंट : श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया व पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन का किया आयोजन

ऊना :  ऊना नगर के संथापक व गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा साहिब सिंह बेदी के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को उनके वंशज बाबा सरबजोत सिंह बेदी व साध संगत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घर बुलाकर बनाती थी संबंध – रिकॉर्ड करती थी वीडियो.फिर शुरू होता था असली कांड, हिमानी मर्डर केस में भयंकर खुलासा

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की बाहरी जिला पुलिस और हरियाणा की सांपला पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बहादुरगढ़ से सचिन (30) को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल एसेसरीज की दुकान चलाता...
Translate »
error: Content is protected !!