सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए किसान रजिस्ट्री अनिवार्य

by

जिला चम्बा में 6 से 9 जुलाई तक किसान रजिस्ट्री हेतु विशेष अभियान का आयोजन :- डॉ. नितिन कुमार शर्मा

एएम नाथ। चम्बा : कृषि विभाग द्वारा जिला चम्बा में आत्मा परियोजना के अंतर्गत किसान रजिस्ट्री/एग्रीस्टैक के तहत 6 जुलाई से 9 जुलाई तक विशेष पंजीकरण अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक किसानों का किसान रजिस्ट्री पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करना है।
परियोजना निदेशक, आत्मा, डॉ. नितिन कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के अंतर्गत 6 जुलाई को तहसील चुराह के ग्राम चरड़ा, 7 जुलाई को तहसील चुराह के ग्राम मंगला, 8 जुलाई को तहसील तेलका की ग्राम पंचायत मौहड़ा तथा 9 जुलाई को उप-तहसील भलेई के ग्राम वान्हागल में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए शिमला से विशेषज्ञों की एक टीम भी जिला चम्बा में पहुंचकर अभियान में सहभागिता करेगी तथा किसानों के पंजीकरण कार्य में सहयोग प्रदान करेगी। डॉ. शर्मा ने जिले के सभी किसानों से आग्रह किया है कि वे इन विशेष शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी किसान रजिस्ट्री (फार्मर रजिस्ट्री) अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भारत सरकार एवं हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ केवल पंजीकृत किसानों को ही प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ भी भविष्य में केवल पंजीकृत किसानों को ही प्रदान किया जाएगा। उन्होंने किसानों से निर्धारित तिथियों एवं स्थानों पर आयोजित विशेष शिविरों में समय पर पहुंचकर अपना पंजीकरण करवाने का आग्रह किया। पंजीकरण हेतु आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर तथा खतौनी/भूमि अभिलेख आवश्यक होंगे। जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग ने सभी किसानों से इस महत्वपूर्ण अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा अपने परिचित किसानों को भी किसान रजिस्ट्री करवाने के लिए प्रेरित करने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

LPG गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव… 1 अप्रैल से लागू हुए ये 5 नए निर्देश, अनदेखी की तो कटेगा कनेक्शन

नई दिल्ली : मध्य पूर्व में जारी युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसी बीच, भारत सरकार ने 1 अप्रैल से एलपीजी (LPG) सिलेंडर की बुकिंग, वितरण और...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा दफ्तर के बाहर तेज धमाका : जांच में जुटी चंडीगढ़ पुलिस; शहर में अलर्ट

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भाजपा दरफ्तर के बाहर धमाका होने से वहां अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी है। घटना की सूचना मिलते...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चम्बा में व्यवसायिक मार्गदर्शन एवं करियर परामर्श शिविर आयोजित : जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम वेहद जरूरी- अपूर्व देवगन

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत एएम नाथ। चंबा, 18 दिसम्बर : जिला प्रशासन चम्बा द्वारा आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चम्बा में “भविष्य सेतु एक पहल सुनहरे भविष्य की”...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैरा कोट में सड़क निर्माण को 10 लाख, एक सप्ताह में नल लगाने के दिये निर्देश घुमारवीं की कोट ग्राम पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित : राजेश धर्माणी ने सुनी जन समस्याएं

एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 15 जनवरी: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत कोट ग्राम पंचायत में जन...
Translate »
error: Content is protected !!