सरकारी स्कूलों में करवाए गए करियर गाइडेंस प्रोग्राम : जिला रोजगार ब्यूरो की ओर से 

by

होशियारपुर, 03 अगस्त:   जिला प्रशासन के नेतृत्व में जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो व माडल करियर सैंटर होशियारपुर व जिला शिक्षा कार्यालय के सहयोग से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढड्डे फतेह सिंह व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कंधाला शेखां में बारहवीं के बच्चों के लिए करियर गाइडेंस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि इस करियर गाइडेंस प्रोग्राम की शुरुआत करते हुए यंग प्रोफेशनल विक्रम सिंह की ओर से विद्यार्थियों को रोजगार ब्यूरो की महत्ता व ब्यूरो की ओर से दी जाने वाली सुविधाएं जैसे कि करियर काउंसलिंग, विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए अलग-अलग स्ट्रीमों की पढ़ाई, आई.टी.आई कोर्स, डिप्लोमा व डिग्री कोर्स के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि प्लेसमैंट सैल की ओर से किए जा रहे नौकरियों की प्रयास, रोजगार ब्यूरो के माध्यम से दी जाती नि:शुल्क इंटरनेट सेवाएं, स्व रोजगार स्कीमों के बारे में जानकारी, शार्ट टर्म तकनीकी कोर्सों व नेशनल करियर सर्विसेज पोर्टल के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इस करियर गाइडेंस प्रोग्राम के दौरान फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट राम कालोनी कैंप होशियारपुर के जिला कोआर्डिनेटर अश्वनी कुमार कुंडल ने विद्यार्थियों को हुनर की महत्ता के बारे में बताते हुए कहा कि आज के समय में कोई भी नौकरी या कारोबार शुरु करने में हुनर का विशेष महत्व है और होशियारपुर जिले का फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट पूरे भारत के 13 फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूटों में से एक है। इसमें अलग-अलग तरह के डिप्लोमा, डिग्री व शार्ट टर्म कोर्सिज करवाए जाते हैं व इन कोर्सिंज को करने के दौरान विद्यार्थियों की नामी 5 सितारा होटलों में आन जॉब ट्रेनिंग करवाई जाती है और ट्रेनिंग के बाद इन होटलों द्वारा ही नौकरी भी दी जाती है। उन्होंने बताया कि नौकरी के अलावा विद्यार्थी अपने स्व रोजगार का कार्य भी शुरु कर सकते हैं और विदेशों में जाकर भी इन कोर्सों के माध्यम से रोजगार हासिल कर सकते हैं।
इस करियर गाइडेंस प्रोग्राम के दौरान संबंधित दोनों स्कूलों के समूह स्टाफ के अलावा 165 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस मौके पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढड्डे फतेह सिंह की प्रिंसिपल वेदना विर्ली व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कंधाला शेखां के प्रिंसिपल सुरेश कुमार भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पत्नी के सरकारी विभाग में पति ने डाल दी RTI… मांगा अपना ही नाम-पता : अदालत ने लक्की कुमार की याचिका को कर दिया खारिज

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में हाल ही में एक बेहद अनोखा मामला सामने आया, जिसने न्यायाधीशों को भी चौंका दिया. यह मामला एक व्यक्ति, लक्की कुमार से जुड़ा है, जिसने अपनी पत्नी के सरकारी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घोषणाओं से जुड़े सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की, बजट अनाउंसमेन्ट पर हुई चर्चा एएम नाथ। चंडीगढ़ :  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग (भवन...
article-image
पंजाब

15,000 रिश्वत लेते ए एस आई विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार – आरोपी पहले ही दो किश्तों में 15,000 रुपए की ले चुका रिश्वत

होशियारपुर, 28 मई :   राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़े गए अभियान को जारी रखते हुए, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज होशियारपुर जिले के थाना, हरियाणा में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) कुलदीप सिंह को...
article-image
पंजाब

पैंशन एसोएिशन पंजाब स्टेट पावरकाम व ट्रांसर्पोटेशन की मंडल गढ़शंकर की इकाई ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर । पैंशन एसोएिशन पंजाब स्टेट पावरकाम व ट्रांसर्पोटेशन की मंडल गढ़शंकर की इकाई ने अपनी मागों को लेकर मीटिंग की और पंजाब सरकार का पुतला फूंका और सरकार खिलाफ नारेवाजी की। विभिन्न व्क्ताओं...
Translate »
error: Content is protected !!