सरकारी हाई तथा प्राइमरी स्कूल डघाम में स्वतंत्रता दिवस मनाया

by

गढ़शंकर, 16 अगस्त : गढ़शंकर के गांव डघाम में स्थित सरकारी हाई तथा प्राइमरी स्कूल में संयुक्त रूप में 78वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया। इस मौके आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सरकारी हाई स्कूल के कमेटी के चेयरमैन दिलदार सिंह तथा सरकारी प्राइमरी स्कूल कमेटी के चेयरमैन कमलजीत राम ने शिरकत कर संयुक्त रूप से राष्ट्रीय तिरंगा फहराया और विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके स्कूल मुख्याध्यापिका नवदीप सहगल तथा प्राइमरी स्कूल प्रभारी बलजीत सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते विद्यार्थियों को शहीदों की शहादत को याद रखते हुए अपने देश व समाज को उन्नत करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सब का मन मोह लिया। मंच संचालन मास्टर हरदीप कुमार द्वारा किया गया। अंत बच्चों को मिठाई व फल वितरित किये गये। इस अवसर पर अन्य के साथ अध्यापकगण ज्योतिका लद्धड़, वरिंद्र कौर, जितेंद्र कुमार, अंशु राणा, मैडम रीना, ज्योति शर्मा, मास्टर बलजिंदर सिंह, मैडम रवनीत कौर व अन्य तथा समूह विद्यार्थी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

*डेरा अलमस्त फकीर बापू गंगा दास महाराज जी माहिलपुर में श्री मद भागवत कथा निरंतर जारी

कथा व्यास श्री अतुल कृष्ण शास्त्री वृंदावन वाले संगतों को कथा द्वारा निहाल कर रहे है * श्रेत्र की संगतों भारी गिनती में दरबार पहुंच कर कथा का आनंद ले रही है * होशियारपुर/दलजीत...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद तिवारी ने कहा : नोटिस जारी करना सिर्फ उत्पीड़न, धमकी और भय का जरिया :चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा कब्जाधारियों को माफी देने से इनकार करने की भी की निंदा

तिवारी ने कहा: नोटिस जारी करना सिर्फ उत्पीड़न, धमकी और भय का जरिय चंडीगढ़, 25 मार्च: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुली की नीेचे तर्फ से खस्ता हालत होने से दोनों साईड से रास्ता खोलना हो सकता खतरनाक : गढ़शंकर नंगल सडक़ पुुली के धंसने से छे घंटे यातायात रहा प्रभावित

गढ़शंकर : गढ़शंकर नंगल रोड़ पर शाहपुर के निकट पहाड़ी क्षेत्र में ओवरलोडिड टिप्परों के लगातार गुजरने से पुली धंसने से टूट जाने के कारण करीव छे घंटे तक यातायात प्रभावित हुया। जिसके बाद...
article-image
पंजाब

जिले के ब्लैक स्पाट का निरीक्षण कर जल्द कार्रवाई के डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

ट्रैफिक, यातायात व स्कूल शिक्षा विभाग को एन.जी.ओज के साथ मिलकर जागरुकता रैली व सैमीनार करने की भी दी हिदायत होशियारपुर, 15 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की ओर से आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स...
Translate »
error: Content is protected !!