सरकारी हाई स्कूल डघाम में वार्षिक परिणाम मौके समागम – विद्यार्थियों को ट्रॉफियों और स्टेशनरी देकर किया सम्मानित

by
गढ़शंकर, 30 मार्च: पंजाब सरकार शिक्षा विभाग की हिदायतों अनुसार सरकारी हाई स्कूल डघाम में स्कूल प्रभारी हरदीप कुमार व बलजीत सिंह के नेतृत्व में वार्षिक परिणाम मौके मेगा पीटीएम के रूप में समागम आयोजित किया गया। इस समागम में सरपंच बलवीर सिंह जस्सी डघाम, श्री गुरु रविदास धर्म स्थान कमेटी रजिस्टर्ड के पदाधिकारी तथा स्कूल कमेटी के चेयरमैन दीदार सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रभारी हरदीप कुमार ने सभी सख्शियतों का स्वागत किया।  समागम दौरान सरकारी प्राइमरी स्कूल तथा सरकारी हाई स्कूल द्वारा संयुक्त रूप से वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। श्री परमिंदर पाल सिंह अमेरिका द्वारा नर्सरी से लेकर दसवीं कक्षा तक के प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले विद्यार्थियों के लिए ट्राफियां दी गई तथा श्री गुरु रविदास धर्म स्थान कमेटी डघाम द्वारा प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को विशेष रूप से उपहार व स्टेशनरी तथा अन्य सभी विद्यार्थियों को उत्साह बढ़ाने के लिए कॉपियां व पैन भेंट कर सम्मानित किया गया।
     इस मौके संबोधित करते श्री गुरु रविदास धर्म स्थान कमेटी डघाम के सदस्य श्री सुखविंदर कुमार ने विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को पढ़ाई के महत्व पर प्रकाश डालते बच्चों को सभी तंगियां सहन कर पढ़ाई की और विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा चाहे हमें एक समय का खाना क्यों ना छोड़ना पड़े, अपने बच्चों को शिक्षा अवश्य दें, उसकी शिक्षा की ओर ध्यान दें। उन्होंने कमेटी द्वारा किए जा रहे भलाई के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी कमेटी बच्चों की शिक्षा के स्तर को ऊपर उठने के लिए प्रयासरत है। भविष्य में कमेटी की योजना गांव में ही आईएएस, पीसीएस, नीट आदि परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी करवाना भी है। अंत में सरपंच बलवीर सिंह जस्सी डघाम ने कमेटी तथा दानी व्यक्तियों का धन्यवाद करते विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत कर अपना वअपन अभिभावकों का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके श्री गुरु रविदास धर्म स्थान कमेटी डघाम के समस्त सदस्य, सरपंच बलबीर सिंह जस्सी, चेयरमैन दीदार सिंह के अलावा स्कूल प्रभारी हरदीप कुमार, बलजीत सिंह, ज्योतिका लद्धड़,  वरिंदर कौर, अंशु राणा, ज्योति शर्मा, रवनीत कौर, अमन आदि सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर-नंगल सड़क अपना अस्तित्व खो रही : मट्टू

गढ़शंकर : सोमवार को कंडी संघर्ष कमेटी की मीटिंग खानपुर व बीरमपुर में जरनैल सिंह और नंबरदार किशन की अगुवाई में की गई। इस मीटिंग में कंडी संघर्ष कमेटी द्वारा 29 अप्रैल को ट्रक...
article-image
पंजाब

गांव अचलपुर-भवानीपुर के जंगलों में बन रहे प्रोजेक्ट को ग्रामीणों ने रोका : लोगों आरोप कि वन विभाग की मिलीभगत से किया जा रहा  पहाड़ों का उजाड़ा

गढ़शंकर, 5 फरवरी : गढ़शंकर के बीत इलाके के  गांव अचलपुर-भवानीपुर की पहाड़ियों को समतल कर लगाए जा रहे सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट को ग्रामीणों के बढ़ते विरोध के यहां कारण रोक दिया गया है...
article-image
पंजाब

फसलों के नुक्सान का समय पर मुआवजा देने में विफल रहने पर सरकार की निंदा की : मनीष तिवारी

सांसद मनीष तिवारी ने किया श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का दौरा श्री आनंदपुर साहिब/ रोपड़, 25 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा...
article-image
पंजाब

आईटीआई हमीरपुर में टाटा और अन्य बड़ी कंपनियां 15 को लेंगी साक्षात्कार

एएम नाथ। हमीरपुर 04 दिसंबर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में 15 दिसंबर को टाटा मोटर्स सहित कई बड़ी कंपनियां कैंपस इंटरव्यू लेंगी। संस्थान के प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड के पंतनगर में...
Translate »
error: Content is protected !!