सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत के छात्र ध्रुव चौहान का एनएमएमएस परीक्षा में चयन : छात्रों को नौवीं से बारहवीं कक्षा तक 12000/- रुपये प्रति वर्ष की दर से 48000/- रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी

by

गढ़शंकर, 6 जुलाई : सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत के छात्र ध्रुव का चयन राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद पंजाब द्वारा हर साल आयोजित की जाने वाली वर्ष 2023 की नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा में हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्याध्यापक दिलदार सिंह ने बताया कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग द्वारा हर वर्ष यह परीक्षा आयोजित की जाती है। इस छात्रवृत्ति परीक्षा में पंडोरी बीत स्कूल के छात्र ध्रुव चौहान पुत्र चरनजीत सिंह का चयन हुआ है और उसने अपने माता-पिता, विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस मौके ध्रुव के पिता चरणजीत सिंह, माता सुनीता, अध्यापकगण अनुपम कुमार शर्मा, परविंदर कौर, तेजपाल, जसवीर कौर, नवजोत, अनीता खुत्तन, कुशल सिंह आदि ने सफलता पर खुशी प्रकट की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य व्यवस्था का बेड़ागर्क कर रही सरकार -विशेषज्ञ डॉक्टर्स की 63 सीटें रद्द करवाकर : स्वास्थ्य व्यवस्था को सम्पूर्ण पतन की तरफ़ ले जा रही है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सरकार की तानाशाही के कारण प्रदेश को नहीं मिल पाएंगे 63 विशेषज्ञ  डॉक्टर्स,   हकों की कटौती के बाद अब लोगों के ख़ानें की कटौती करने पर उतरी सरकार भाजपा की नीतियों को देख ज्यादा...
article-image
पंजाब

एआईजी कपूर की पत्नी से विजिलैंस ने की दो घंटे पूछताछ : कागज पर 25 सवाल लिख 1 दिसंबर तक मांगे जवाब

चंडीगढ़। विजिलैंस ब्यूरो पंजाब की ओर से आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार एआईजी आशीष कपूर की पत्नी कमल कपूर से मोहाली विजिलैंस थाने में पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार विजिलेंस अधिकारियों...
article-image
पंजाब

प्रिंटिंग और स्‍टेशनरी विभाग के 269 पदों को भरने जा रही : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार प्रिंटिंग और स्‍टेशनरी विभाग के 269 पदों को भरने जा रही है। पंजाब के मुद्रण और स्‍टेशनरी मंत्री अमन अरोड़ा ने शुक्रवार को कहा कि पंजाब सरकार अपनी प्रेस क्षमता...
article-image
पंजाब

 तेज रफतार की ट्रैकटर ट्राली की फैट से  मां व दो वर्षीय बेटे की मौत दूसरे बेटा घायल, पति वाल वाल वचा

 गढ़शंकर: गढ़शंकर रेलवे फाटक पर तेज रफतार ट्रैकटर ट्राली की फैट से मोटरसाईकल स्वार महिला व उसके दो वर्षीय बेटे की मौके पर मौत हो गई तो महिला का दूसरा बेटे को चोटे आई...
Translate »
error: Content is protected !!