सरकार की टालमटौल रवैये की आलोचना : पंजाब पैंशनर्स वैल्फेयर यूनियन होशियारपुर हैड आफिस मुकेरियां की मासिक बैठक में

by

मुकेरियां : पंजाब पैंशनर्स वैल्फेयर यूनियन होशियारपुर हैड आफिस मुकेरियां की मासिक बैठक नरेन्द्र सिंह गोली की अध्यक्षता में विश्वकर्मा मंदिर मुकेरियां में हुई। जिसमें पैंशनर्स की लंबित जायज मांगों के प्रति सरकार की टालमटौल रवैये की आलोचना हुई।
प्रिंसिपल देवेन्द्र सिंह, देसराज, तरसेम सिंह, मनमोहन सिंह मिन्हास, कुलदीप सिंह, बृज मोहन सोनी तथा बलविन्द्र सिंह ने कहा कि यह सरकार भी पिछली सरकारों की तरह टालमटौल नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि चुनावों के दौरान उनकी मुलाजिम व पैंशनर्स वर्ग की तरफ से पूरी मदद की गई है। यदि सरकार उनके हितों के प्रति उपेक्षा बरतती है, उनमें आक्रोश बढ़ सकता है।
संगठन नेता नरेन्द्र सिंह गोली ने पैंशनर्स को लाइफ टाइम बकाये संबंधी नामांकन पत्र बैंकों में देने को कहा तथा इसके महत्व संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने समय पर जीवन प्रमाणपत्र भी बैंकों में देने की बात कही। इस मौके पर संरक्षक अनंत राम, बख्शीश सिंह, दिलावर सिंह, बलविन्द्र सिंह, तरसेम सिंह, मनमोहन सिंह, अजीत सिंह, अवतार सिंह अंजान, राजेश कुमार तथा दिलबाग सिंह विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

DGP गौरव यादव ने कहा पंजाब को किसान नेता डल्लेवाल की जरूरत : पंजाब के डीजीपी, गृह मंत्रालय के निदेशक ने खनौरी में किसान नेता डल्लेवाल से की मुलाकात

खनौरी : पंजाब के डीजीपी, गृह मंत्रालय के निदेशक ने खनौरी में किसान नेता डल्लेवाल से मुलाकात की पंजाब पुलिस के प्रमुख ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ रविवार को...
article-image
पंजाब

जरूरतमंद छात्रों को डीएवीसीएमसी ने दिए स्कूल बैग, वर्दियां

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी (डीएवीसीएमसी) की ओर से अपने छात्र कल्याण कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर के जरूरतमंद छात्रों को वर्दियां और स्कूल बैग वितरित...
article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस के प्रधान बने राजा बडिंग तो नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा

चंडीगढ़ । कांग्रेस हाई  कमांड ने लंबे समय तक पंजाब में बदलाव की बयार की नींव रखते हुए आपने वफ़ादारों को अहमियत दी और नवजोत सिधू के लगातार दवाब की राजनीति को दरकिनार करते...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन तथा सहायिका के भरे जाएंगे 17 पद

राकेश शर्मा : देहरा /तलवाड़ा – बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन उपमंडल ज्वालामुखी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन तथा आंगनबाड़ी सहायिका के 17 रिक्त पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा सुशील शर्मा ने...
Translate »
error: Content is protected !!