सरकार डिजिटल के नाम पर आंगनवाड़ी वर्करों को परेशान करना बंद करे और राशन देने के लिए फेस आईडी से राशन बांटने की प्रक्रिया को किया जाए तुरंत बंद – लखविंदर कौर

by

नवांशहर। आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन सीटू (पंजाब) की जिला शहीद भगत सिंह नगर महासचिव लखविंदर कौर उस्मानपुर के नेतृत्व में डिप्टी कमिश्नर अंकुरजीत सिंह के माध्यम से आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन सीटू (पंजाब) ने आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्परों की मांगों सबंधी केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को मांग पत्र भेजा। इस सबंधी लखविंदर कौर उस्मानपुर ने बताया कि आईसीडीएस को 50 साल पूरे होने जा रहे हैं लेकिन इसे एक स्कीम के तौर पर ही अब तक रखा गया है। सरकार ने 50 साल पूरे होने के बाद भी अब तक विभाग का रूप न देकर आगनबॉडी वर्करोँ व बच्चों के साथ बेइंसाफी है। डिजिटल के नाम पर भारत सरकार विभाग के अधिकारियों द्वारा फेस आईडी और ईकेवाईसी के रूप में आंगनवाड़ी वर्करों को परेशान किया जा रहा है। क्योंकि उनके पास राशन लेने के लिए मजदूरों के बच्चे आते हैं, जिनके पास ओटीपी के लिए फोन होना चाहिए और आधार कार्ड से भी लिंक होना चाहिए। 500-600 ग्राम का राशन लेने के उनके द्वारा अपना काम छोड़कर फेस आईडी के लिए आना मुश्किल है। जिन लाभार्थियों का आधार कार्ड न होने के कारण पोषण ट्रैकर ऐप से लिंक नहीं है, उनका राशन बंद कर राइट ऑफ फ़ूड और चाइल्ड ऑफ चिल्ड्रन एक्ट की धज्जिया उड़ाई जा रही है।

उन्होनों कहा कि पंजाब सरकार व विभाग के अधिकारियों द्वारा बिना मोबाइल दिए ऑनलाइन काम करने के लिए वर्करों को मानसिक रूप से परेशान कर रही है। उन्होनों सरकार समक्ष सवाल रखते हुए कहा कि हमें बताया जाए कि 166 रुपए प्रतिमाह की दर से कौन कंपनी रिचार्ज करती है। उन्होनों कहा कि संगठन की मांग है कि आंगनवाड़ी केंद्र में लैपटॉप और वाई-फाई की व्यवस्था की जाए और एफआरएसएच बंद किया जाए। इस दौरान ब्लॉक बंगा की प्रधान जसवीर कौर सुरपुर, ब्लॉक औड़ की प्रधान इंद्रजीत कौर व ब्लॉक नवांशहर की प्रधान कमलजीत कौर के इलावा मिनाक्षी, संतवत कौर, रजनी बाला आदि मौजूद थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

न्यू दशमेश पब्लिक हाई स्कूल सैला कलां का दसवीं का नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर :  पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा सत्र 2023-24 के लिए घोषित दसवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम में न्यू दशमेश पब्लिक हाई स्कूल सैला कलां  के विधार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।  स्कूल...
article-image
पंजाब

True education is that which

Highlights of the Convocation Ceremony at Rayat Bahra Education City Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.19 :   December 18: Punjab Governor Gulab Chand Kataria emphasized the role of education in fostering service to society and humanity during the...
article-image
पंजाब

Right Logo Opens Doors to

Every individual aspires for their business to thrive. To achieve this, they focus intensely on factors such as the building’s architecture, colors, working style, product quality, market value, and marketing strategies—all of which deserve...
Translate »
error: Content is protected !!