सरकार व SMO पोसी के व्यवहार से त्रस्त विरुद्ध आशा वर्करों ने किया प्रदर्शन : तहसीलदार को सौंपा गया मांगपत्र

by

गढ़शंकर, 22 सितंबर : पंजाब सरकार व एस. एम. ओ. पोसी द्वारा आशा वर्करों के साथ किये जा रहे व्यवहार से त्रस्त आशा वर्करों व मुलाजम नेताओं ने गढ़शंकर शहर में रोष प्रकट करते हुए मार्च निकालते हुए बंगा चौक पर ट्रैफिक जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपने मांगो के संबंध में तहसीलदार गढ़शंकर लखविंदर सिंह को मांगपत्र सौंपा। इस रोष मार्च की अगुवाई जोगिंदर कौर मुकंदपुर, सतमीत कौर कितना, आशा ललिया, नीलम बद्दोआन, गुरनेक सिंह भजल व सीटू के कार्यकारी प्रधान महिंदर कुमार बद्दोआन ने कहा कि पंजाब सरकार आशा वर्करों को कम वेतन 25 सौ रुपये देकर बहुत ज्यादा काम लिया जाता है। उन्होंने कहा कि आशा वर्करों को 26 हजार रुपये वेतन दिया जाए, आशा वर्करों को सरकारी कर्मचारियों जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए और उन्हें रेगुलर किया जाए, ठेका सिस्टम बंद किया जाए, एस. एम. ओ. पोसी की धक्केशाही बंद किया जाए, प्रसव के समय रात को रहने के लिए कमरा दिया जाए और हाई रिस्क पर उनका पी. एन. सी. टूर डॉक्टर व ए. इन. एम. द्वारा किया जाए। ए. इन. एम. द्वारा आशा वर्करों को परेशान न किया जाए, सेल्फ ग्रुप बनाने की ड्यूटी आशा वर्कर की नही होती इसे बंद किया जाए और विदेश यात्रा के लिए छुट्टी दी जाए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि वर्करों की ड्यूटी समय 8 घंटे किया जाए, उन्होंने कहा कि आशा वर्करों द्वारा किये 5 सर्वे हेल्थ सेंटर पोसी द्वारा कराए गए हैं लेकिन कोई मेहनताना नही दिया गया, इसकी जांच कर उन्हें मुआवजा दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार व सेहत विभाग ने आशा वर्करों की उचित मांगे नही मानी गई तो वह संघर्ष करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदार सरकार होगी। इस दौरान कमलजीत कौर खाबडॉ, नश्चतर कौर ढाडा, जसविंदर कौर रोपड़, परवीन कालेवाल बीत, रुपिंदर कौर, रघवीर कौर, जसविंदर कौर, बबिता, सीता देवी व ममता सहित भारी संख्या में आशा वर्कर इस प्रदर्शन में उपस्थित थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ਭੂਰੀਵਾਲੇ ਗੁਰਗੱਦੀ ਪਰੰਪਰਾ ਵਲੋਂ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਸੇਵਾ ਕਾਰਜ਼ ਸ਼ਲਾਘਾਯੋਗ- ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਚੇਤਨ ਸਿੰਘ ਜੋੜੇਮਾਜਰਾ

ਐਲੋਪੈਥੀ, ਹੋਮੀਓਪੈਥੀ, ਆਯੂਰਵੈਦਿਕ ਮੈਗਾ ਮੈਡੀਕਲ ਕੈਂਪ ’ਚ 657 ਮਰੀਜਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਬਲਾਚੌਰ -ਸ੍ਰੀ ਸਤਿਗੁਰੂ ਭੂਰੀਵਾਲੇ ਗੁਰਗੱਦੀ ਪਰੰਪਰਾ (ਗਰੀਬਦਾਸ ਸੰਪਰਦਾਇ) ਦੇ ਦੂਸਰੇ ਅਵਤਾਰ ਬ਼੍ਰਹਮਲੀਨ ਸ੍ਰੀ ਸਤਿਗੁਰੂ ਲਾਲ ਦਾਸ ਜੀ ਮਹਾਰਾਜ ਭੂਰੀਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਅਵਤਾਰ ਦਿਵਸ ਨੂੰ...
article-image
पंजाब

पढ़ाई के प्रेशर से परेशान 11वीं की छात्रा ने लगाया फंदा, मौत

लुधियाना: मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी में रहने वाली एक 11वीं कक्षा की छात्रा ने पढ़ाई के प्रेशर से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन...
article-image
पंजाब

इंद्रा विकास कॉलोनी, रहीमपुर में धूमधाम से मनाया गया तीज का त्योहार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : इंद्रा विकास कॉलोनी, रहीमपुर में तीज का त्योहार बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर सिमरत, कमलेश रानी, संदीप कुमारी, कमलेश, रीना रानी, मीनाक्षी, रेखा रानी,...
article-image
पंजाब

नैशनल स्कालरशिप में कितना स्कूल की चुनी गई छात्रा मनदीप को सम्मानित किया

गढ़शंकर। : राज्य साइंस शिक्षा संस्थान पजाब मोहाली द्वारा स्कालरशिप के लिए हर साल ली जाती नैशनल मींस-कम-मैरिट स्कालरशिप में शहीद सरवन दास सरकारी मिडल स्कूल कितना की छात्रा मनदीप कौर पुत्री बलविंदर राम...
Translate »
error: Content is protected !!