सरदार बहादुर अमीं चंद सोनी आम्र्ड र्फोसिज प्रैपरेटी इंस्टीट्यूट का निर्माण कार्य दिसंबर तक कर लिया जाएगा पूरा: अपनीत रियात

by

डिप्टी कमिश्नर ने बजवाड़ा स्थित बनने वाले इंस्टीट्यूट के निर्माण कार्य की प्रगति का लिया जायजा
30 प्रतिशत से ज्यादा का निर्माण कार्य हो चुका है मुकम्मल, अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की दी हिदायत
होशियारपुर I  डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि गांव बजवाड़ा में बनने वाले सरदार बहादुर अमीं चंद सोनी आम्र्ड र्फोसिज प्रैपरेटी इंस्टीट्यूट का निर्माण कार्य दिसंबर 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। वे आज इंस्टीट्यूट के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने विशेष तौर पर बजवाड़ा पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ एस.डी.एम. होशियारपुर अमित महाजन भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए कहा कि इंस्टीट्यूट का 30 प्रतिशत से ज्यादा का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने अधिकारियों को काम में और तेजी लाने के निर्देश देते हुए कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यह प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट रक्षा सेवाओं में जाने के इच्छुक नौजवानों को जरुरी जरुरी प्रशिक्षण मुहैया करवा कर देश सेवा में बनता योगदान डालने के काबिल बनाएगा।
अपनीत रियात ने बताया कि यह प्रोजैक्ट करीब 27 करोड़ रुपए की लागत के साथ 12.75 एकड़ जगह पर बनने जा रहा है जहां हर साल 270 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण मिला करेगा। उन्होंने कहा कि इस इंस्टीट्यूट की स्थापना से भारतीय सेना में सेवाओं देने के इच्छुक नौजवानों को आधुनिक प्रशिक्षण प्राप्त होगा जिससे लडक़े -लड़कियों का भारतीय फौज में जाने का सपना साकार होगा। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के एक्सियन रजिंदर गोतरा, एस.डी.ओ. गुरमीत सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर के बाहर 7 राउंड फायरिंग : कर्मचारी जांकी की मौत, नकाबपोश बदमाशों का आतंक, पुलिस बीट बॉक्स के सामने युवक को गोलियों से भूना

चंडीगढ़, 13 जून : पुनीत महाजन : चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल स्टोर के बाहर शुक्रवार को हुई दिनदहाड़े गोलीबारी की वारदात ने पूरे शहर को दहला दिया। अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 अप्रैल रविवार को हेड ऑफिस नवांशहर में लगेगा संडे वीज़ा मेला : कनवर अरोड़ा

नवांशहर/ चंडीगढ़  : कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कनवर अरोड़ा ने बताया कि 5 अप्रैल दिन रविवार को हेड ऑफिस नवांशहर में संडे वीज़ा मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जो विद्यार्थी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किशोरी का खुलासा – मुझे बस नशे के लिए 6 कैप्सूल चाहिए …उसके बाद कोई मेरे साथ कुछ भी करे, मुझे फर्क नहीं पड़ता

मोगा :  जिले के कोट ईसे खां कस्बे में नशे और जिस्मफरोशी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 17 वर्षीय किशोरी ने अपनी आपबीती सुनाकर समाज के नशे के प्रति बढ़ते...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान के विकास कार्यों से प्रभावित लोग थाम रहे हैं ‘आप ‘ का दामन- डिप्टी स्पीकर रौड़ी

गढ़शंकर : विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर में आम आदमी पार्टी को उस समय भारी बल मिला जब सैला खुर्द कस्बे के साथ लगे गांवों के विभिन्न दलों के नेताओं ने आज डिप्टी स्पीकर श्री जय...
Translate »
error: Content is protected !!