सरपंच यूनियन ब्लाक गढ़शंकर द्वारा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी को किया सम्मानित

by

इलाके की सभी समस्याओं को पहल के आधार पर हल करवाया जाएगा: रोड़ी
गढ़शंकर । सरपंच यूनियन ब्लाक गढ़शंकर द्वारा आज सरपंच यूनियन ब्लाक गढ़शंकर के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनी की अध्यक्षता में पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर तथा गढ़शंकर से आप विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी का बीडीपीओ कार्यालय गढ़शंकर में करवाए गए एक समागम के दौरान विशेष तौर पर सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान इलाके के विभिन्न गांवों के पंचों सरपंचों ने बड़ी गिनती में हिस्सा लिया। इस अवसर पर सरपंचों द्वारा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी को गांवों में दरपेश आ रही मुश्किलों के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रोड़ी द्वारा इलाके के पंचों सरपंचों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पंचायतों की हर समस्या का यकीनी तौर पर समाधान किया जाएगा और किसी भी सरपंच को किसी प्रकार की कोई समस्या पेश नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर सरपंच यूनियन ब्लाक गढ़शंकर के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनी, उपाध्यक्ष जितेंद्र ज्योति, जरनैल सिंह जैला, कुलदीप कुमार, मोहन सिंह, नगर कौंसिल गढ़शंकर के उपाध्यक्ष सोमनाथ बांगड़, डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी के राजनीतिक सचिव चरणजीत चन्नी के अलावा बड़ी गिनती में इलाके के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
फोटो 136 पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर तथा गढ़शंकर से आप विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित करते सरपंच

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली की ओर से पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान चलाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन संचालित शिक्षण संस्थान संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में कॉलेज के एनएसएस विभाग ने पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें कॉलेज...
article-image
पंजाब

बूंद बूंद पानी को भी तरसे लोग : गत एक सप्ताह से पीने वाले पानी की बूंद-बूंद को प्यासे है गांव मलकोवाल, जगातपुर, गद्दीवाल, काणेवाल, रतनपुर तथा भवानीपुर भगता

गढ़शंकर: 6-7 दिन से पीने वाले पानी की बूंद-बूंद को प्यासे गढ़शंकर के अधीन पड़ते इलाका बीत के गांव मलकोवाल, जगातपुर, गद्दीवाल, काणेवाल, रतनपुर तथा भवानीपुर भगता के निवासियों ने एकत्रित होकर वाटर सप्लाई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘सुक्खू भाया, सुक्खू भाया…जंगली मुर्गा किसने खाया’-हाथों में मुर्गे की तस्वीर वाले पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचा विपक्ष : सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

मुर्गा प्रकरण में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज के विरोध में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में विपक्ष ने विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन एएम...
Translate »
error: Content is protected !!