सराज अभी भी दर्द में डूबा – त्रासदी ने हमारी दशकों की मेहनत को कुछ सेकंड में ही तहस–नहस कर दिया : जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ। मंडी : विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कहना है कि सराज अभी भी दर्द में डूबा है। त्रासदी ने हमारी दशकों की मेहनत को कुछ सेकंड में ही तहस–नहस कर दिया। हमारे कई लोगों को हमसे छीन लिया। ईश्वर उन्हें सद्गति दे।

इस त्रासदी ने न सिर्फ हमसे हमारे लोग और हमारे घर छीनें, हमारी जमीनें भी छीन ली। अब लोग अपना गांव खाली करने को मजबूर हैं। अब वहां फिर से बसने की गुंजाइश भी नहीं।
आदमी अपनी पूरी जिंदगी लगाकर घर बनाता है। उसके बर्बाद होने पर कितना दुःख होता है। दिल पर क्या गुजरती है यह हम जानते हैं। मैने भी सराज को संवारने में अपना जीवन लगा दिया। आज जब यह दृश्य देखते हैं तो हृदय विचलित होता है।
हम आपके साथ चट्टान की तरह खड़े हैं, आपका धैर्य, आपकी हिम्मत इस संकट की घड़ी में हमारा सबसे बड़ा सहारा है।
आगे भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है इसलिए आप सभी से आग्रह है कि अपना ध्यान रखें। पेय जल योजनाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं ऐसे में पानी उबालकर ही पीएं।
संकट बड़ा है इसलिए हमें हिम्मत भी बहुत दिखानी हैं। मैं आपके साथ हर मुश्किल हालात में कदम से कदम मिलाकर चलता रहूंगा और हम फिर से सराज को सजाएंगे संवारेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नव ज्योति युवा क्लब व नव ज्योति कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा एक साईकिल रैली निकाल कर लोगों को यातायात सुरक्षा नियमों बारे जागरुक किया

साइकल रैली निकालकर यातायात सुरक्षा बारे किया जागरुक ऊना, 3 फरवरी: सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत आज 67 वर्षीय मलकीयत सिंह के नेतृत्व में नव ज्योति युवा क्लब व नव ज्योति कल्याण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम मेयर का कार्यकाल 5 साल होगा

एएम नाथ । धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में नगर निगम महापौर व उप महापौर का कार्यकाल पांच साल का होगा। सरकार मंत्रिमंडल में लिए निर्णय के बाद इस पर अध्यादेश लाई थी, जिसे बुधवार को...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

जमीन की रजिस्ट्री के लिए अब केवल एक बार जाना होगा कार्यालय – नई जमाबंदी का प्रारूप सरल हिंदी में तैयार : मुख्यमंत्री सुख्खू

एएम नाथ । शिमला :  अपनी जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए केवल एक बार कार्यालय जाना होगा। वे किसी भी समय और कहीं से भी जमीन पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिससे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंत्री पद छीन लो, गाड़ी भी ले लो…अनिल विज के बढ़ते जा रहे बागी तेवर, क्यों सीएम नायब सैनी से इतने खफा

हरियाणा के सीनियर मिनिस्टर अनिल विज अपने आक्रामक तेवरों और बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर से लेकर मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तक से वह कई मुद्दों...
Translate »
error: Content is protected !!