सर्टिफिकेटों, दस्तावेज अब लोग अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर कर सकेंगे डाउनलोड : होलोग्राम के स्थान पर क्यू.आर.कोर्ड के माध्यम से किया जा सकेगा प्रमाणित

by

होशियारपुर, 20 अक्टूबर:
पंजा सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से आम लोगों को ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से प्रमाणित किए जाते सर्टिफिकेट, दस्तावेजों की प्राप्ति के लिए सेवा केंद्रों में बार-बार जाने की मुश्किल को आसान करते हुए, अब से यह सर्टिफिकेट, दस्तावेज उनके मोबाइल, ईमेल पर भेजे लिंक के माध्यम से डाउनलोड करने की सुविधा दे दी है।
जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने बताया कि पहले सेवा केंद्र या ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से मांगी गई सेवा से संबंधित दस्तावेज तैयार होने पर सेवा केंद्र से होलोग्राम लगा कर जारी किया जाता था। अब सरकार ने लोगों की बार-बार सेवा केंद्र में आने की मुश्किल को हल करते हुए उनको घर बैठे ही अपनी सेवा से संबंधित सर्टिफिकेट, दस्तावेज को मोबाइल, कंप्यूटर से डाउनलोड करने की सुविधा दे दी है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से जारी हिदायतों के अनुसार अब ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से डिजिटल साइन होने वाले सर्टिफिकेट, दस्तावेजों पर किसी भी तरह के भौतिक हस्ताक्षर, मुहर या होलोग्राम की जरुरत नहीं होगी।
श्री संदीप हंस ने बताया कि ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से डिजिटल हस्ताक्षर किए गए सर्टिफिकेट, दस्तावेजों की वैरिफिकेशन या प्रमाणिक वैब लिंक  https://esewa.punjab.gov.in/certificateVerification  पर दस्तावेज का सीरियल नंबर दर्ज कर या सर्टिफिकेट, दस्तावेज के मौजूदा क्यू.आर.कोड को स्कैन कर किया जा सकता है। उक्त वैरीफिकेशन वैब लिंक पर उपलब्ध विवरण व सर्टिफिकेट, दस्तावेज पर दर्ज विवरणों की तुलना में यदि कोई भी अंतर पाया जाता है तो वह सर्टिफिकेट, दस्तावेज को अयोग्य समझा जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सेवा केंद्रों में अपनी सेवा के लिए प्रार्थना पत्र देने वाला कोई भी प्रार्थी सर्टिफिके, दस्तावेज के डिजिटल साइन होने से बाद प्रार्थना पत्र में दिए गए मोबाइल नंबर व ईमेल पर वैब लिंक प्राप्त करेगा, जहां सीधे तौर पर सर्टिफिकेट, दस्तावेज को डाउनलोड किया जा सकता है।
इसके अलावा ई सेवा पोर्टल पर उपलब्ध डाउनलोड यूअर सर्टिफिकेट आप्शन के माध्यम से भी प्रार्थी अपने सर्टिफिकेटॉ, दस्तावेज को डाउनलोड व प्रिंट कर सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना होलोग्राम वाले इस डिजिट साइनड सर्टिफिकेट, दस्तावेज को किसी भी सरकारी कार्यालय में पेश किए जाने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी भौतिक हस्ताक्षर वाले दस्तावेज या होलोग्राम या स्टैंप की मांग नहीं कर सकते। वे क्यू.आर.कोड को स्कैन कर या ई सेवा पोर्टल पर उपलब्ध सर्टिफिकेट वैरीफिकेशन लिंक के माध्यम से इसकी प्रमाणिकता को प्रमाणित कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने सुखना इन्क्लेव व ट्रिब्यून कालोनी में दो नए ओपन एयर जिम लोगों को समर्पित

मोहाली/नया गांव, 16 नवंबर: स्वास्थ्य ही असली धन है और हमें इस धन को संभाल कर रखने के लिए रोजाना कसरत करनी चाहिए। श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर के बीसीए के तीसरे व पांचवे स्मैसटर का नतीजा शानदार रहा : तीसरे समेस्टर में आंचल और पांचवें में मनीष कुमार रहे प्रथम

गढ़शंकर- बीएएम खालसा कालेज गढ़शंकर के बीसीए के तीसरे व पांचवे स्मैसटर का नतीजा शानदार रहा।  यह जानकारी देते हुए कार्यकारी प्रिंसीपल प्रो लखविंदरजीत  कौर ने बताया कि बीसीए के तीसरे स्मैसटर में छात्रा...
article-image
पंजाब

डेंगू से मौत का शिकार हुए वीस वर्षीय चिराग सोनी का अंतिम संसकार, सैकड़ों लोग संसकार में पहुंचे

गढ़शंकर। दो दिन पहले डेंगू का कारण मौत का शिकार हुए वीस वर्षीय चिराग सोनी का आज गढ़शंकर में अंतिम संसकार कर दिया गया। अंतिम शव यात्रा में सैकड़ो लोग शामिल हुए। चिराग सोनी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सड़के किनारे खड़ी कार में महिला थी निर्वस्त्र : पुलिस कांस्टेबल कर रहा था उसके साथ….वीडियो हो गया….

राजस्थान के जालौर में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो हर किसी को हिला कर रख देगी। अगर आपकी सुरक्षा करने वाला ही आपको हानी पहुंचाने लगे तो फिर विश्वास किस पर करेंगे।...
Translate »
error: Content is protected !!