सर्ब समाज समरसता समिति पंजाब द्वारा आयोजित ज्योति वितरण कार्यक्रम में राधा कृष्ण मंदिर ठाकुर द्वारा ने की शामुलियत : सबसे पुरानी और सबसे प्रसिद्ध श्री रामलीला बासोवाल कॉलोनी, गंगुवाल में 15 अक्टूबर से शुरू होगी

by

अखण्ड ज्योति प्राप्त कर भगवान वाल्मिकी श्री राम तीर्थ की यात्रा एवं वापसी
श्री आनंदपुर साहिब,14 अक्टूबर (कंवल जोत सिंह) : श्री आनंदपुर साहिब और आसपास के गांवों की सबसे पुरानी और सबसे प्रसिद्ध श्री रामलीला बासोवाल कॉलोनी, गंगुवाल में 15 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसकी शुरुआत के लिए भगवान वाल्मिकी श्री राम तीर्थ से पवन कमेटी द्वारा.रामलीला ग्राउंड में लाई गई ताकि सभी कार्यक्रम मर्यादायों के मुताबिक पूरे हों. इस मौके पर जानकारी देते हुए रामा ड्रामाटिक कमेटी के अध्यक्ष लक्की कपिला ने बताया कि श्री आनंदपुर साहिब के पास कई रामलीला कमेटियों ने यह फैसला लिया है कि इस बार की रामलीला सनातन धर्म सभा के झंडे के नीचे और पूरी मर्यादा के अनुरूप आयोजित की जाएगी और रामलीला के दौरान किसी भी प्रकार के लचरता फ़ैलाने वाले गाने नहीं बजाए जाएंगे।उन्होंने कहा कि क्लब के सदस्यों का कारवां ज्योति यात्रा गत दिनों भगवान वाल्मिकी श्री राम तीर्थ श्री अमृतसर के लिए रवाना हुआ था जो देर शाम गंगूवाल में पहुँच गया । उन्होंने कहा कि क्लब के सदस्यों को सरब समाज समरसत्ता समिति पंजाब द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष लक्की कपिला ने सरब समाज समरसत्ता समिति पंजाब द्वारा दिए गए सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। सरब समाज समरसत्ता समिति पंजाब ने हर साल की तरह इस साल भी राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें पंजाब भर की रामलीला कमेटियों को अखंड ज्योति वितरित की गई। जिसमें पंजाब की पूर्व सेहत मंत्री लक्ष्मी कांत चावला भी पहुंची थी । उन्होंने कहा कि हर साल की तरह रामलीला देखने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूरी व्यवस्था की गई है ताकि किसी को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। सीसीटीवी भी लगाए गए हैं ताकि शरारती तत्वों को पकड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि इस बार कई नए रामलीला में धार्मिक गीत प्रसूतित किए जाएंगे जो भक्तों को भगवान राम के चरणों से जोड़ेगे । उन्होंने समूह संगत से अपील करते हुए कहा कि सभी बासोवाल कॉलोनी गंगुवाल में रामलीला देखने आएं और भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त करें । इस अवसर पर उनके साथ पवन कुमार फोरमैन सचिव, निदेशक अजय शर्मा, गोरव कपिला, विशु चीटू पवन कुमार चीटू उपाध्यक्ष, मेघराज कोशल, लक्की, प्रदीप ठंडू, साहिल चीटू , हेमन्त बावा, सतीश शर्मा, नीरज शर्मा मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

CJM Rawal held a meeting

Hoshiarpur/ August 21/Daljeet Ajnoha As per the guidelines of National Legal Services Authority, Hon’ble Supreme Court of India, Member Secretary, Punjab State Legal Services Authority, S.A.S.Nagar Following the orders .under the leadership of District...
article-image
पंजाब

5 प्रोबेशन IAS अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री मान ने की मुलाकात : अधिकारियों से कहा पूरी ईमानदारी, निष्ठा, समर्पण और प्रोफेशनल होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान प्रदेश में कानून व्यवस्थाओं बनाए रखने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी के तहत सीएम मान हाल ही में पंजाब के लिए अलॉट किए गए 2023...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस के कर्मचारी को CBI ने बहन के घर से दबोचा : Fake Encounter Case में 20 साल से था फरार,

मोहाली। दो दशक से अधिक समय तक गिरफ्तारी से बचने वाले पंजाब पुलिस के कर्मचारी 55 वर्षीय कश्मीर सिंह को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया है। 1991 के फर्जी...
article-image
पंजाब

उम्मीदवारों पर सहमति बन गई : जल्द होगी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा – सुखबीर सिंह बादल

सरदूलगढ़  , 29 मार्च :   शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज सरदूलगढ़ में कहा कि लोकसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल 13 सीटें जीतेगा और उम्मीदवारों की सहमति बन गई...
Translate »
error: Content is protected !!